कौन हैं मनीष आनंदानी, जिन्हें Colgate- Palmolive India ने दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रभा नरसिम्हन की लेंगे जगह

Colgate Palmolive India में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. मनीष आनंदानी 28 सितंबर 2026 से कंपनी के नए MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे. वह प्रभा नरसिम्हन की जगह लेंगे, जिन्हें कोलगेट पामोलिव के एशिया पैसिफिक डिवीजन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग बनाया गया है।

Colgate Palmolive India में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. Image Credit: money9live

Colgate Palmolive India में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. कंपनी ने मनीष आनंदानी को नया MD और CEO नियुक्त करने का फैसला किया है. वह 28 सितंबर 2026 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. Anandani, प्रभा नरसिम्हन की जगह लेंगे, जो 27 सितंबर को MD और CEO का पद छोड़ेंगी. Narasimhan को कंपनी के एशिया पैसिफिक डिवीजन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग की जिम्मेदारी दी गई है. Anandani की नियुक्ति पांच साल के कार्यकाल के लिए की गई है.

कौन हैं मनीष आनंदानी

मनीष आनंदानी को बिजनेस स्ट्रैटेजी और मार्केट विस्तार का लंबा अनुभव है. उन्होंने Kenvue India, Johnson and Johnson और Colgate Palmolive जैसी कंपनियों में सीनियर पदों पर काम किया है. उनके पास करीब तीन दशक का कारोबारी अनुभव है. उनके अनुभव मेंएंटरप्राइज़ स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और मार्केट एक्सपैंशन जैसे सेक्टर शामिल हैं. उनका करियर अलग- अलग इंडस्ट्री और देशों में कारोबार संभालने से जुड़ा रहा है.

Colgate-Palmolive से पुराना नाता

मनीष आनंदानी के लिए Colgate Palmolive में वापसी किसी घर वापसी से कम नहीं है. उन्होंने 2005 से 2018 के बीच कंपनी में काम किया था. इस दौरान वह ग्लोबल कस्टमर डेवलपमेंट में वर्ल्डवाइड डायरेक्टरके पद तक पहुंचे. कंपनी में पहले काम करने का अनुभव उन्हें कारोबार, ब्रांड और ग्राहकों की जरूरतों को समझने में मदद करेगा. अब वह फिर से Colgate Palmolive India की कमान संभालने जा रहे हैं.

इन कंपनियों में भी किया काम

Colgate Palmolive के अलावा Anandani ने Kenvue India और Johnson and Johnson में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं. उनके करियर में Pepsi जैसी ग्लोबल कंपनी में काम करने का अनुभव भी रहा है. उन्होंनेसेल्स, ब्रांड मार्केटिंग, कस्टमर मैनेजमेंट और ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर में काम किया है. अलग- अलग बाजारों में काम करने के कारण उन्हें ग्लोबल बिजनेस का अनुभव भी मिला है.

ये भी पढ़ें- RBI का 6.7% फोरकास्ट पड़ सकता है कम! 7% के करीब पहुंच सकती है भारत की इकनॉमिक ग्रोथ

क्या है मनीष आनंदानी की एजुकेशन

मनीष आनंदानी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स और मार्केटिंग की डिग्री है. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका केटक स्कूल ऑफ बिजनेस से लीडरशिप में एग्जीक्यूटिव MBA किया है. टेक्निकल एजुकेशन के साथ मैनेजमेंट की पढ़ाई उनके प्रोफाइल को अलग बनाती है. कंपनी ने बताया है कि Anandani के किसी भी निदेशक से पारिवारिक संबंध नहीं हैं. वह SEBI या किसी अन्य अथॉरिटी की ओर से किसी पद पर रहने के लिए प्रतिबंधित भी नहीं हैं.

प्रभा नरसिम्हन की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 1 सितंबर 2022 से कोलगेट पामोलिव इंडिया के एमडी और सीईओ थी. उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर से कोलगेट पामोलिव में कदम रखा था. एचयूएल में वह होम केयर क्लास के कार्यकारी निदेशक और लीडरशिप टीम का हिस्सा थे. अब उन्हें कोलगेट पामोलिव के एशिया पैसिफिक डिवीजन में कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्केटिंग बनाया गया है. 27 सितंबर को उनके एमडी और सीईओ का पद समाप्त हो जाएगा और 28 सितंबर को आनंदनी कंपनी की कमान संभालेंगे.