अब तेज होगी आपके Internet की Speed, क्या है TRAI का बड़ा प्लान?

देश में इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क कैपेसिटी को बेहतर बनाने की दिशा में TRAI ने एक अहम सिफारिश की है. Telecom Regulatory Authority of India ने सुझाव दिया है कि 600 MHz से लेकर 26 GHz तक के सभी उपलब्ध spectrum को नीलामी के लिए बाजार में उतारा जाए. रेगुलेटर का मानना है कि ज्यादा spectrum उपलब्ध होने से telecom कंपनियां नेटवर्क क्वालिटी, स्पीड और कवरेज में सुधार कर सकेंगी. TRAI ने यह भी कहा है कि spectrum allocation की वैधता अवधि 20 साल होनी चाहिए और यह प्रक्रिया licensed service area (LSA) स्तर पर की जाए. इससे कंपनियों को लंबी अवधि की योजना बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश में स्पष्टता मिलेगी.

साथ ही TRAI ने Department of Telecommunications से आग्रह किया है कि Insolvency and Bankruptcy Code, 2016 के तहत insolvency proceedings से गुजर रही telecom service providers के पास मौजूद spectrum को वापस लेने के लिए कदम उठाए जाएं. इन airwaves को आगामी नीलामी में शामिल करने की सिफारिश भी की गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ये कदम sector में प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता अनुभव दोनों को मजबूती दे सकते हैं.

Short Videos