RBI का बड़ा एक्शन! इस बैंक का लाइसेंस रद्द, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्नाटक के मंड्या जिले के मद्दूर स्थित Shimsha Sahakara Bank Niyamitha के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसका बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. यह फैसला लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद सामने आया है. RBI ने पहले 05 July 2024 को ही बैंक का लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया था और बैंक को तत्काल बैंकिंग कारोबार बंद करने के निर्देश दिए थे. हालांकि बैंक ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

अब अदालत द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद RBI का फैसला लागू हो गया है और बैंक का लाइसेंस पूरी तरह से समाप्त हो गया है. आम तौर पर ऐसे मामलों में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या बैंक में जमा ग्राहकों का पैसा डूब जाएगा. नियमों के मुताबिक, DICGC के तहत बैंक में जमा राशि पर एक निश्चित सीमा तक बीमा सुरक्षा मिलती है, जिससे जमाकर्ताओं को कुछ हद तक राहत मिलती है. RBI का कहना है कि बैंक की कमजोर वित्तीय स्थिति और नियमों के पालन में कमी के कारण यह सख्त कार्रवाई की गई है.

Short Videos