Reliance vs Tata: कौन है कारोबार का किंग? कौन से ग्रुप के पास ज्यादा कंपनियां और किसका कारोबार कितने क्षेत्रों में फैला?
भारत में जब सबसे बड़े कारोबारी घरानों की बात होती है तो Tata Group और Reliance Industries का नाम सबसे पहले आता है. दोनों ग्रुप कई सेक्टर में फैले हुए हैं और इनके अंडर दर्जनों कंपनियां काम करती हैं. टाटा ग्रुप का कारोबार ऑटोमोबाइल, आईटी, स्टील, पावर, होटल और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स तक फैला है. समूह की होल्डिंग कंपनी Tata Sons है, जिसके तहत 100 से ज्यादा ऑपरेटिंग कंपनियां बताई जाती हैं.
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का फोकस ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, रिटेल और टेलीकॉम जैसे सेक्टर पर है. Mukesh Ambani की अगुवाई में समूह ने डिजिटल और रिटेल कारोबार में तेजी से विस्तार किया है. रिलायंस के अंडर भी कई सब्सिडियरी और जॉइंट वेंचर कंपनियां काम कर रही हैं. कंपनियों की संख्या के लिहाज से टाटा ग्रुप का दायरा ज्यादा व्यापक माना जाता है, जबकि मार्केट वैल्यू के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज आगे रहती है. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाते हैं.