चीन ने चली खतरनाक चाल, अब नहीं रुकेगा कॉपर!
कॉपर की कीमतें इस समय 6 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे मेटल मार्केट में नई हलचल देखने को मिल रही है. वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत से तनाव कम होने की उम्मीद बनी है, जिसका असर कमोडिटी मार्केट पर भी साफ नजर आ रहा है. इसी सकारात्मक माहौल के कारण शेयर बाजार में भी बढ़त देखी गई, लेकिन अनिश्चितता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. सोने की कीमतों में जहां उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं चांदी में मजबूती बनी हुई है.
कॉपर की कीमतों में तेजी के पीछे मुख्य वजह वैश्विक मांग में सुधार की उम्मीद और जियोपॉलिटिकल संकेत हैं, जिन्होंने निवेशकों का रुझान इस मेटल की ओर बढ़ाया है. ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कॉपर में निवेश का सही समय है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा तेजी अवसर भी हो सकती है और जोखिम भी, इसलिए निवेश से पहले बाजार के ट्रेंड और वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है.
