देसी दिग्गजों के सामने पस्त हुई सैमसंग; चीन में बंद करना पड़ा टीवी और होम अप्लायंसेज का कारोबार

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung Electronics ने चीन में टीवी और होम अप्लायंसेज की बिक्री बंद करने का फैसला किया है. घरेलू चीनी ब्रांड्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और लगातार गिरती मार्केट हिस्सेदारी के बीच कंपनी अपने कारोबार को सीमित कर रही है. हालांकि, Samsung चीन में स्मार्टफोन और चिप बिजनेस जारी रखेगी.

Samsung Image Credit: Getty Images

Samsung China exit: दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने चीन के बड़े मार्केट में अपने घुटने टेक दिए हैं. घरेलू चीनी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर और लगातार गिरते मार्केट शेयर के बीच सैमसंग ने चीन में अपने टेलीविजन और होम अप्लायंसेज (रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन आदि) की बिक्री पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. कभी ग्लोबल मार्केट पर राज करने वाली इस दक्षिण कोरियाई कंपनी का चीन से यह ‘एग्जिट’ टेक जगत के लिए एक बड़ा सबक है.

चीन में क्यों फेल हुई सैमसंग?

WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने एक संक्षिप्त बयान में स्वीकार किया कि लोकल मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और तेजी से बदलते कारोबारी माहौल की वजह से उसे कुछ उपभोक्ता उत्पादों की बिक्री रोकने का कठिन फैसला लेना पड़ा है. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय सीधे तौर पर टीवी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की बिक्री को प्रभावित करेगा. हालांकि, कंपनी अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर चिप्स की बिक्री चीन में जारी रखेगी. साथ ही, सूज़ौ (Suzhou) स्थित होम-अप्लायंस फैक्ट्री में उत्पादन फिलहाल प्रभावित नहीं होगा.

आंकड़ों में हार की दास्तान

चीनी सरकारी मीडिया और रिसर्च फर्म ‘AVC Revo’ के आंकड़े बताते हैं कि सैमसंग का वजूद चीन के ऑफलाइन मार्केट में लगभग खत्म होने की कगार पर था. अप्रैल की शुरुआत तक की स्थिति कुछ इस प्रकार थी:

  • कलर टीवी: मात्र 3.62% मार्केट शेयर
  • रेफ्रिजरेटर: महज 0.41% शेयर
  • वॉशिंग मशीन: सिर्फ 0.38% हिस्सेदारी

इसके विपरीत, चीन के घरेलू ब्रांड्स ने टीवी सेक्टर में 90% से अधिक और होम-अप्लायंस सेक्टर में 60% से ज्यादा बाजार पर कब्जा जमा लिया है.

यह भी पढ़ें: भारत में कंट्रोल छोड़ रही चीन की ये बड़ी कंपनी, 7600 करोड़ की डील से इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में हलचल

भारी घाटा और नेतृत्व में बदलाव

सैमसंग के चिप डिपार्टमेंट ने भले ही AI डिमांड के चलते रिकॉर्ड मुनाफा कमाया हो, लेकिन टीवी और होम-अप्लायंस डिवीजन कंपनी के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे थे. पिछले साल इस डिवीजन को 200 बिलियन वॉन ($138.4 मिलियन) का ऑपरेटिंग लॉस (परिचालन घाटा) उठाना पड़ा. हालात इतने बिगड़ गए कि इसी हफ्ते सैमसंग को अपने टीवी बिजनेस हेड को भी बदलना पड़ा, लेकिन आखिरकार बाजार की चुनौतियों के आगे दुकान बंद करने का ही रास्ता बचा.

कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले से प्रभावित होने वाले ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी.

Latest Stories