SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अब 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर लगेगा चार्ज; डिजिटल ट्रांजैक्शन भी हैं इसमें शामिल
SBI ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी बीएसबीडी अकाउंट के लिए विड्रॉल चार्जेज से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. 1 अक्टूबर 2026 से महीने के पहले 4 कैश विड्रॉल फ्री रहेंगे. इसके बाद हर अतिरिक्त विड्रॉल पर 15 रुपये और जीएसटी का चार्ज लगेगा. नए नियम में डिजिटल ट्रांजैक्शंस को भी 4 फ्री ट्रांजैक्शंस की सीमा में शामिल किया जाएगा.

SBI के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी BSBD अकाउंट होल्डर्स के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. State Bank of India ने इस अकाउंट से जुड़े सर्विस चार्जेज में बदलाव किया है. नए नियम के तहत 1 अक्टूबर 2026 से महीने में पहले 4 कैश विड्रॉल फ्री रहेंगे, लेकिन इसके बाद किए जाने वाले हर विड्रॉल पर 15 रुपये का चार्ज और GST देना होगा. खास बात यह है कि नए नियम में डिजिटल ट्रांजैक्शन को भी 4 फ्री विड्रॉल की सीमा में शामिल किया जाएगा.
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
SBI के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से BSBD अकाउंट में महीने के पहले 4 विड्रॉल पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसके बाद होने वाले प्रत्येक कैश विड्रॉल ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और GST का भुगतान करना होगा. पहले 4 फ्री ट्रांजैक्शन की गणना में डिजिटल ट्रांजैक्शन को शामिल नहीं किया जाता था.
यानी डिजिटल ट्रांजैक्शन इस सीमा से बाहर रहते थे. अब SBI ने इस छूट को हटा दिया है. इसके बाद डिजिटल ट्रांजैक्शन भी महीने में मिलने वाले 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में शामिल होंगे. इस बदलाव का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो बेसिक सेविंग्स अकाउंट से महीने में बार-बार पैसे निकालते हैं.
किन ट्रांजैक्शन पर लागू होगी फ्री विड्रॉल की सीमा?
BSBD अकाउंट होल्डर्स के लिए महीने में अधिकतम 4 कैश विड्रॉल फ्री रहेंगे. इसमें SBI और दूसरे बैंकों के ATM से किए जाने वाले ATM विड्रॉल, ब्रांच से कैश विड्रॉल और AEPS कैश ट्रांजैक्शन शामिल हैं. 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पूरी होने के बाद किए जाने वाले प्रत्येक अतिरिक्त विड्रॉल पर 15 रुपये और GST का चार्ज लगेगा.
ग्राहकों को क्या ध्यान रखना होगा?
नए नियम लागू होने के बाद BSBD अकाउंट होल्डर्स को महीने में अपने विड्रॉल की संख्या पर नजर रखनी होगी. खासकर उन ग्राहकों को ज्यादा ध्यान देना होगा, जो ATM, ब्रांच, AEPS और डिजिटल चैनल के जरिए बार-बार ट्रांजैक्शन करते हैं. अब 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में डिजिटल ट्रांजैक्शन को भी शामिल किया जाएगा. इसलिए महीने में 4 से ज्यादा पात्र विड्रॉल करने पर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये के साथ GST देना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने लगाया ₹33 करोड़ का दांव! अगले ही दिन 17% उछला शेयर; क्या मिलेगा कमाई का मौका?