चीन में फंस गया दुनिया की सबसे बड़ी Investment Company के करोड़ों Dollar
ब्लैकरॉक का नाम सुना होगा आपने? इसपर एक बड़ी आफत आ गई है. यह वही कंपनी है जो बड़ी-बड़ी कंपनियों के एसेट्स को मैनेज किया करती हैं. बड़ी-बड़ी कंपनियों को लोन दिया करती हैं लेकिन आज इस कंपनी का पैसा एशिया के बाजार में फंस गया है. मतलब जो कंपनी दूसरों का पैसा संभाल रही है वो अब खुद का लोन दिया पैसा निकाल नहीं पा रही है. ब्लैकरॉक का चीन में दिया गया एक लोन अब डिफॉल्ट हो चुका है.
ब्लैकरॉक अपने पैसे को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है. ब्लैक रॉक के करीब 27.5 मिलियन फंस गए हैं. यह कोई छोटा-मोटा अमाउंट नहीं है बहुत बड़ा अमाउंट है. अगर दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्म को अपने पैसे वापस लेने में ही मुश्किल आ रही है तो बाकी निवेशकों का क्या होगा? दुनिया में इतना बड़ा नाम रखने वाली कंपनी के साथ ऐसा कैसे हो सकता है?