रिलायंस JIO IPO पर अपडेट, जाने क्या है कंपनी का बड़ा प्लान
जब टेलीकॉम सेक्टर में Jio ने एंट्री की थी तब उसने टेलीकॉम की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया था. ठीक वैसे ही एक बार फिर से Reliance Jio कुछ बड़ा करने का प्लान कर रहा है. Reliance Jio अपने मेगा आईपीओ को बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत का अब तक का सबसे बड़ा बिलियन डॉलर IPO माना जा रहा है. Reliance Jio का टारगेट वैल्यू्यूएशन 100 बिलियन यानी लगभग 8.4 लाख करोड़ से भी ऊपर हो सकता है.
इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि Reliance केवल अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी बल्कि इसमें नए शेयर भी शामिल हो सकते हैं. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कर्ज उतारने से लेकर एक्सपेंशन के लिए करेगी. इस आईपीओ पर ना केवल भारतीय निवेशक बल्कि ग्लोबल टैक्स दिग्गज और फंड्स भी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या Jio का यह आईपीओ भारतीय बाजार में निवेशकों के उस भरोसे को वापस ला पाएगा.
More Videos
मुकेश अंबानी की JIO IPO से रिटेल निवेशकों की होगी कमाई, पैसा कर लो तैयार
Ola Electric के बाद एक और IPO लाने की तैयारी में Bhavish Aggarwal
NSE का IPO फिर ट्रैक पर, 15 जून तक DRHP फाइल करने की तैयारी, 2026 में लिस्टिंग का रास्ता साफ!
