ईरान से चीन तक… ये हैं दुनिया के 10 सबसे विशाल Mall, साइज इतना कि भूल जाएंगे रास्ते

साल 2026 में दुनिया के सबसे बड़े मॉल्स ने साइज, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं के मामले में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. इन मॉल्स में आपको शॉपिंग के साथ होटल, सिनेमा, म्यूजियम, थीम पार्क और यहां तक कि धार्मिक स्थल भी देखने को मिलते हैं. यहां सैकड़ों दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल और एंटरटेनमेंट सुविधाएं मौजूद हैं.

World Top 10 Malls Image Credit: Money9 live

World Top 10 Malls: दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ शॉपिंग मॉल्स का रूप भी पूरी तरह बदल चुका है. अब मॉल सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं रहे, बल्कि यह एक पूरा लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं. साल 2026 में दुनिया के सबसे बड़े मॉल्स ने साइज, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं के मामले में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. इन मॉल्स में आपको शॉपिंग के साथ होटल, सिनेमा, म्यूजियम, थीम पार्क और यहां तक कि धार्मिक स्थल भी देखने को मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते है क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़े मौल.

Iran Mall, Iran

Iran Mall दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जिसका क्षेत्रफल करीब 21 मिलियन स्क्वायर फीट है. यह तेहरान में स्थित है और सिर्फ शॉपिंग के लिए ही नहीं बल्कि एक बड़े लाइफस्टाइल और कल्चरल सेंटर के रूप में भी जाना जाता है. यहां सैकड़ों दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल और एंटरटेनमेंट सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे यह एक पूरी तरह से आधुनिक कॉम्प्लेक्स बन जाता है.

The Avenues Mall, Kuwait

कुवैत का The Avenues Mall दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मॉल है, जिसका एरिया लगभग 13 मिलियन स्क्वायर फीट है. यह मॉल अपने अलग-अलग थीम और डिजाइन के लिए मशहूर है. यहां शॉपिंग के साथ साथ लग्जरी ब्रांड्स, फाइन डाइनिंग और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव मिलता है.

IOI City Mall, Malaysia

मलेशिया का IOI City Mall करीब 8.8 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और दुनिया के सबसे बड़े मॉल्स में तीसरे स्थान पर है. यह मॉल खासतौर पर फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता है, जहां शॉपिंग के अलावा गेमिंग जोन, आइस स्केटिंग और कई मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Isfahan City Center, Iran

ईरान का Isfahan City Center चौथे स्थान पर आता है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 8.4 मिलियन स्क्वायर फीट है. यह मॉल शॉपिंग के साथ साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है. यहां थिएटर, म्यूजियम और होटल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

South China Mall, China

चीन का South China Mall लगभग 7.1 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला है और दुनिया के सबसे बड़े मॉल्स में शामिल है. यह मॉल अपने यूनिक थीम डिजाइन के लिए जाना जाता है, जहां अलग-अलग देशों की झलक देखने को मिलती है.

SM Mall of Asia, Philippines

फिलीपींस का SM Mall of Asia करीब 6.3 मिलियन स्क्वायर फीट का है. यह मॉल समुद्र के किनारे स्थित है और यहां शॉपिंग के साथ साथ बड़े इवेंट्स, कॉन्सर्ट और एंटरटेनमेंट शो आयोजित किए जाते हैं.

SM City Tianjin, China

चीन का SM City Tianjin लगभग 6.1 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. यह मॉल अपने खास डिजाइन और बड़े लेआउट के लिए जाना जाता है, जहां अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग सेक्शन बनाए गए हैं.

Golden Resources Mall, China

Golden Resources Mall करीब 6.0 मिलियन स्क्वायर फीट का है और इसे “ग्रेट मॉल ऑफ चाइना” भी कहा जाता है. यह मॉल अपनी लंबाई और विशाल स्पेस के लिए जाना जाता है, जहां हजारों दुकानें मौजूद हैं.

Central WestGate, Thailand

थाईलैंड का Central West Gate लगभग 5.9 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला है. यह मॉल एंटरटेनमेंट और फैमिली एक्टिविटी के लिए खास है, जहां बड़े गेमिंग जोन और इंटरनेशनल ब्रांड्स मौजूद हैं.

CentralWorld, Thailand

Central World भी लगभग 5.9 मिलियन स्क्वायर फीट का है और बैंकॉक में स्थित है. यह मॉल शॉपिंग, बिजनेस और इवेंट्स का बड़ा हब है, जहां साल भर बड़े कार्यक्रम और फेस्टिवल आयोजित होते हैं.

रैंकमॉल का नामदेशक्षेत्रफल (मिलियन वर्ग फुट)
1Iran Mallईरान21.0
2The Avenues Mallकुवैत13.0
3IOI City Mallमलेशिया8.8
4Isfahan City Centerईरान8.4
5South China Mallचीन7.1
6SM Mall of Asiaफिलीपींस6.3
7SM City Tianjinचीन6.1
8Golden Resources Mallचीन6.0
9Central WestGateथाईलैंड5.9
10CentralWorldथाईलैंड5.9

यह भी पढ़ें: इस ‘सीक्रेट’ रूट से इजरायल को मिल रहा है तेल; दुनिया में हाहाकार पर नेतन्याहू टेंशन फ्री, दुश्मन भी साथ

Latest Stories

पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद मजबूत भारतीय इकोनॉमी, IMF ने FY27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया

SGB निवेशकों के लिए बड़ा मौका, RBI ने प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख 15 अप्रैल की तय, 10 यूनिट पर चेक करें कमाई

केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, सांसदों के भेजा गया विधेयक का ड्राफ्ट

चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों को प्रति लीटर 18 से 35 रुपये तक का घाटा

खरीदना है 5 Kg वाला सिलेंडर, एजेंसी पर ले जाएं ये 2 कागज, देने होंगे 1540 रुपये; 15 दिन में होगा रिफिल

111 रुपये रोजाना के लिए अब भी नोएडा की सड़कों पर मजदूर, सरकार ने दिया है ₹91 का तोहफा, समझें मिनिमम वेज का कैलकुलेशन