UPI से पेमेंट होंगे लेट, RBI का गेमचेंजर प्लान!

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में तेजी के बीच अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है, जो UPI यूजर्स के अनुभव को बदल सकता है. नए प्रस्ताव के तहत, यदि आप पहली बार किसी नए व्यक्ति को पैसे भेजते हैं, तो ट्रांजैक्शन तुरंत पूरा नहीं होगा, बल्कि उसमें कुछ समय का “टाइम बफर” जोड़ा जा सकता है. इसी तरह, बड़ी रकम के ट्रांसफर में भी थोड़ी देरी देखने को मिल सकती है. पहली नजर में यह नियम थोड़ा असुविधाजनक लग सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो इंस्टेंट पेमेंट के आदी हैं. लेकिन इसका मकसद बेहद अहम है डिजिटल फ्रॉड को रोकना. आजकल बढ़ते साइबर फ्रॉड मामलों में ठग अक्सर जल्दबाजी में यूजर्स से पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं.

ऐसे में यह “वेटिंग पीरियड” यूजर को ट्रांजैक्शन को दोबारा सोचने या गलती सुधारने का मौका देगा. हालांकि, यह नियम हर ट्रांजैक्शन पर लागू नहीं होगा, बल्कि खासतौर पर नए बेनिफिशियरी या हाई-वैल्यू पेमेंट पर ही लागू होने की संभावना है. कुल मिलाकर, यह कदम सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला है, जो डिजिटल पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकता है, भले ही इसमें कुछ अतिरिक्त समय लगे.

Short Videos