Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर 25% तक टैरिफ का रखा प्रस्ताव, जानें किस देश पर कितना शुल्क

अमेरिकी प्रशासन ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है. रॉयटर्स ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से यह जानकारी दी है. इसके अलावा कई अन्य देशों के लिए भी अलग-अलग दरें प्रस्तावित की गई हैं. साथ ही कुछ देशों के लिए टैरिफ की अधिकतम सीमा भी तय करने की बात कही गई है.

ट्रंप टैरिफ Image Credit: Canva/ Money9

अमेरिकी प्रशासन ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है. रॉयटर्स ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से यह जानकारी दी है. इसके अलावा कई अन्य देशों के लिए भी अलग-अलग दरें प्रस्तावित की गई हैं. साथ ही कुछ देशों के लिए टैरिफ की अधिकतम सीमा भी तय करने की बात कही गई है.

किन देशों पर कितना टैरिफ प्रस्तावित?

USTR के प्रस्ताव के मुताबिक, बांग्लादेश, यूरोपीय संघ (EU), जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है. वियतनाम पर यह दर 35 फीसदी तक और चीन पर 40 फीसदी तक रखने का प्रस्ताव है. भारत समेत सात देशों पर 25 फीसदी तक की दर प्रस्तावित है.

किन देशों के लिए तय होगी अधिकतम सीमा?

USTR ने साफ किया है कि कुछ देशों के लिए टैरिफ की सीमा तय की जाएगी. कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश पर टैरिफ 18 फीसदी पर सीमित रहेगा. दक्षिण कोरिया, ताइवान, EU, जापान और स्विट्जरलैंड के लिए यह सीमा 15 फीसदी रहेगी, जो मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) शुल्क को छोड़कर होगी. चीन पर 20 फीसदी टैरिफ लगेगा, जो पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए शुल्कों के ऊपर जुड़ेगा.

इसके अलावा ब्राजील पर प्रस्तावित टैरिफ बदलाव को लेकर 14 जनवरी 2027 को सुनवाई होगी.

देश/क्षेत्रटैरिफ रेट
भारत25 फीसदी तक
कंबोडिया25 फीसदी तक
इंडोनेशिया25 फीसदी तक
दक्षिण कोरिया25 फीसदी तक
मलेशिया25 फीसदी तक
ताइवान25 फीसदी तक
थाईलैंड25 फीसदी तक
बांग्लादेश20 फीसदी तक
यूरोपीय संघ (EU)20 फीसदी तक
जापान20 फीसदी तक
स्विट्जरलैंड20 फीसदी तक
सिंगापुर20 फीसदी तक
वियतनाम35 फीसदी तक
चीन40 फीसदी तक
Source – ANI

खबर अपडेट हो रही है…