भारत में कंट्रोल छोड़ रही चीन की ये बड़ी कंपनी, 7600 करोड़ की डील से इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में हलचल
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी टीसीएल भारत में अपने डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 51% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 600 से 800 मिलियन डॉलर यानी करीब 5700 से 7600 करोड़ रुपये की हो सकती है. कंपनी पूरी तरह भारत से बाहर नहीं जाएगी, बल्कि 49% स्टेक अपने पास रखेगी. माना जा रहा है कि भारत में बढ़ते रेगुलेटरी दबाव और ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति के चलते TCL यह कदम उठा रही है. इस डील से भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है.