TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Gold Price Updates: सोना हुआ महंगा, चांदी कीमतों का है ऐसा हाल; जानें- क्या है 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price Updates: व्यापारियों ने बताया कि रुपया लगातार तीसरे सत्र में कमजोर हुआ और सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.22 पर आ गया. इससे डॉलर में होने वाला सोने का आयात महंगा हो गया, जिससे घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला.

सोने की कीमत Image Credit: Getty image

Highlights

  • सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में इजाफा हुआ.
  • शुक्रवार को 99.9% प्योरिटी वाले सोने का भाव 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
  • इस हफ्ते सबकी नजरें फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर टिकी हैं.

Gold-Silver Price Updates: देश में त्योहारों का मौसम है और बाजारों में रौनक नजर आ रही है. दिवाली पहले और धनतेरस के मौके पर लोग सोना खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है. इसलिए इस वक्त सोने की कीमतों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. गोल्ड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

इसके पीछे रुपये की कमजोरी और विदेशी बाजारों में आई मामूली तेजी का हाथ रहा. शुक्रवार को 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने का भाव 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमतें

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रही. इससे पहले लगातार तीन सत्रों में इसमें गिरावट देखी गई थी.

व्यापारियों ने बताया कि रुपया लगातार तीसरे सत्र में कमजोर हुआ और सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.22 पर आ गया. इससे डॉलर में होने वाला सोने का आयात महंगा हो गया, जिससे घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला.

क्यों आई सोने की कीमतों में तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘विदेशी बाजारों में आई मामूली तेजी के चलते सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आया. कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी, अमेरिकी डॉलर में स्थिरता और बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने सोने की कीमतों को सहारा दिया.’

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट गोल्ड 17.49 डॉलर (0.44 प्रतिशत) बढ़कर 4,013.12 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 53.91 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही.

मिराए एसेट शेरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि स्पॉट गोल्ड में तेजी तब आई जब खाड़ी देशों ने अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश की. वहीं दूसरी ओर, वाशिंगटन तेहरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की नियुक्ति को दी चुनौती, Tata Sons के सचिव को लिखी चिट्ठी; मांगा बैठक का वीडियो

फेडरल रिजर्व के फैसले पर सभी की नजरें

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट (VP) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, इस हफ्ते सबकी नजरें फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर टिकी हैं. महंगाई की चिंता और अमेरिकी चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता के बीच, निवेशक ब्याज दरों के भविष्य और केविन वॉर्श के मार्गदर्शन (फॉरवर्ड गाइडेंस) पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.