104 Tonnes Gold के साथ RBI ने पलट दी बाजी, भारत की टेंशन खत्म!
वैश्विक तनाव और अनिश्चितता के दौर में Reserve Bank of India ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विदेशों में रखा अपना सोना वापस देश में लाना शुरू कर दिया है. यह कदम भारत की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक RBI ने अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच करीब 104 टन सोना विदेशों से भारत मंगवाया है, जिससे अब कुल गोल्ड रिजर्व का लगभग 77% देश में रखा गया है. यह फैसला जियोपॉलिटिकल जोखिम और विदेशी एसेट्स फ्रीज होने की आशंका को देखते हुए लिया गया है. रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे घटनाक्रमों ने कई देशों को अपने गोल्ड को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया है. भारत का करीब 16% फॉरेक्स रिजर्व गोल्ड में है, जो संकट के समय आर्थिक सहारा बन सकता है.
More Videos
