Anil Ambani की बेची कंपनी में Zerodha के Nikhil Kamath ने खरीदे शेयर, ₹500 करोड़ का OFS

Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath ने हाल ही में Swan Defence and Heavy Industries Limited (SDHI) के ऑफर फॉर सेल (OFS) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. इस ₹501 करोड़ के OFS में Quant Mutual Fund ने भी हिस्सा लिया. यह OFS 19 मार्च को सफलतापूर्वक बंद हुआ और इसे 1.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

कंपनी के प्रमोटर Hazel Infra ने इस इश्यू के जरिए अपनी 5% हिस्सेदारी बेची. दिसंबर 2025 तक Hazel Infra के पास कंपनी में 94.91% हिस्सेदारी थी, जिसे कम करना जरूरी था ताकि SEBI के न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों का पालन किया जा सके. इस OFS में करीब 26 लाख से ज्यादा शेयर ₹1,900 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचे गए. इस डील के बाद कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ी है और नए निवेशकों की एंट्री से स्टॉक में नई दिलचस्पी देखने को मिल सकती है.

Short Videos