अमित शाह बोले आर्टिकल 370 इतिहास की बात, बहाली नामुमकिन, टेररिज्म से ट्यूरिज्म स्टेट बना जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि पार्टी ने हमेशा से इस भू-भाग को देश से जोड़े रखने के लिए संषर्घ किया है. पार्टी के नेताओं ने इसके लिए बलिदान दिया है. यह हमेशा देश का अभिन्न हिस्सा रहेगा.

जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह Image Credit: Youtube Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि आर्टिकल 370 और 35ए अब इतिहास बन चुके हैं. पूरा देश जानता है कि अब ये हमारे संविधान का हिस्सा नहीं हैं. जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश की जनता इस बात से खुश है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए शाह ने कहा भाजपा हमेशा से जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानती रही है. उन्होंने कहा, भाजपा ने हमेशा इस भूभाग को भारत के साथ जोड़े रखने के लिए प्रयास किए हैं. पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक हमारी पार्टी के नेताओं ने इसके लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया.

अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 ही वो वजह थी, जो कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर और हथियार पकड़ाती थी. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा है. यहां के युवाओं ने भी मान लिया है कि 370 और 35ए अब इतिहास की बात बन गई है. यह अब संविधान का हिस्सा नहीं है. वे इससे खुश हैं और विकास की धारा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2014 तक जम्मू-कश्मीर आतंक और अलगाव की परछाइयां रहीं. कुछ तत्व हमेशा जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे और यहां की पुरानी सरकारें इन तत्वों का तुष्टिकरण करती रहीं.

गृह मंत्री ने राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी को देश और जम्मू-कश्मीर की जनता को बताना चाहिए कि क्या वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडा से सहमत हैं. अमित शाह ने कहा कि इस सवाल पर राहुल गांधी मौन बहुत कुछ कह रहा है.

टेररिज्म से टूरिज्म स्टेट बना जम्मू-कश्मीर

अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2024 को जब देश के इतिहास में दर्ज किया जाएगा, तो जम्मू-कश्मीर को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा. इन 10 साल में जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की बयार शुरू हुई है. ये 10 साल सुशासन के नाम रहे हैं. इन 10 साल में राज्य मैक्सिमम टेररिज्म से, मैक्सिमम टूरिज्म की तरफ शिफ्ट हुआ है.

भाजपा ने लोकतंत्र स्थापित किया

अमित शाह ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर में डेमोक्रेसी सिर्फ तीन परिवारों तक सिमटी हुई थी. यहां न पंचायत चुनाव होते थे, न तहसील पंचायतें बनती थीं, न जिला पंचायतें होती थीं. लेकिन, बीते 10 साल में यहां ग्राम पंचायत, तहसील और जिला पंचायत के चुनाव कराए गए. इस तरह से भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज को बहाल कर लोकतंत्र को प्रस्थापित किया है.

घोषणा पत्र में कश्मीर की तरक्की के लिए 25 संकल्प
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किए गए अपने घोषणा पत्र में 25 संकल्प शामिल किए हैं. इनमें कहा गया है कि राज्य की पहचान को टेररिस्ट हॉटस्पॉट से टूरिस्ट स्पॉट में बदला जाएगा. इसके लिए बिजली और पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इसके साथ ही अटल आवास योजना के जरिये राज्य के भूमिहीन निवासियों को मुफ्त जमीन आवंटित की जाएगी. इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगता पेंशन को 3 गुना तक बढ़ाया जाएगा. मंदिरों और हिंदू धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार किया जाएगा.

Latest Stories

यूपी में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 15 से 16 मार्च को कई राज्यों में आंधी-ओले की चेतावनी, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी

इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज

घर ले आइए यह सरकारी स्टोव, LPG सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा; फ्री में बनेगा खाना

दिल्ली में 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, अगले 7 दिनों तक UP में पड़ेगी भयंकर गर्मी; गुजरात में हीटवेव का अलर्ट