कहां छाएंगे काले बादल, कहां बरसेंगे मेघ? दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मानसून अब तेजी से एक्टिव होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit:

IMD Weather Alert: देश के उत्तर भारतीय राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

मौसम विभाग ने बताया है कि 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों तक मध्य भारत में मानसून एक्टिव रहेगा और कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 1 से 7 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 2 से 7 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 जुलाई तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 जुलाई को बारिश का दौर तेज रहने का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है.

भारी बारिश का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अलग-अलग दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

आंधी और तेज हवाएं भी चलेंगी

बारिश के साथ कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिनकी गति कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में 1 जुलाई को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 2 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के दो दौर देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 3 और 4 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें- डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?

Latest Stories

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

IMD Weather Alert: दिल्ली में कब बरसेंगे बादल? यूपी-बिहार समेत कई राज्यों पर IMD का बड़ा अपडेट

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल, पीएम मोदी नहीं जाएंगे ईरान

कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं हीटवेव, यूपी में 43°C पहुंचा पारा; जानें अगले 7 दिनों तक देशभर में कैसा रहेगा मौसम

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, चंदा चोरी के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय सैनिक, सरकार ने पहली बार बताए नाम