एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी; देखें तस्वीरें – Money9live

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी; देखें तस्वीरें

रश्मिका ने शादी की तस्वीरों के साथ इमोशनल कैप्शन शेयर किया. उन्होंने विजय को प्यार से विज्जु कहकर संबोधित किया और अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं. वहीं विजय ने भी रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताते हुए शादी को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला बताया.

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी; देखें तस्वीरें
उदयपुर के शाही नजारों के बीच साउथ इंडिया सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया पर ‘विरोश’ के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने अपनी शादी की रस्मों की पहली झलकियां शेयर कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.
1 / 6
शादी की पहली झलकियों में रश्मिका मंदाना पूरी तरह रॉयल अंदाज में नजर आईं. गोल्डन और रेड रंग की हेवी साड़ी में उनका ब्राइडल लुक बेहद ग्रेसफुल दिखा. हैवी गोल्ड ज्वेलरी, सटल मेकअप और ट्रेडिशनल स्टाइल ने उनके पूरे अवतार को एक क्लासिक साउथ इंडियन ब्राइड टच दिया. तस्वीरों में उनकी मुस्कान और खुशी साफ झलक रही है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया.
2 / 6
वहीं विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक परिधान में बेहद एलिगेंट दिखाई दिए. उनका लुक सादा लेकिन शाही था, जिसमें क्लास और चार्म का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिला. सोशल मीडिया पर फैंस उनके ग्रूम अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. तस्वीरों में विजय का कॉन्फिडेंट और रिलैक्स्ड स्टाइल साफ नजर आया.
3 / 6
कपल ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए आउटफिट पहने. दोनों के लुक में ट्रेडिशनल एलिमेंट्स के साथ मॉडर्न एस्थेटिक्स का शानदार मेल देखने को मिला. आउटफिट्स ने शादी की तस्वीरों में एक प्रीमियम और ग्रैंड वाइब जोड़ दी, जो पूरे समारोह को और खास बना रही थी.
4 / 6
शादी की खास बात रही कि रस्में दो अलग-अलग परंपराओं से निभाई गईं. पहले तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ, जिसमें सभी पारंपरिक रस्में निभाई गईं. इसके बाद शाम को कोडवा वेडिंग सेरेमनी हुई, जिसने समारोह को सांस्कृतिक खूबसूरती से भर दिया. दोनों सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
5 / 6
उदयपुर के शानदार ITC मेमेंटोज उदयपुर में आयोजित यह शादी लग्जरी और इंटिमेसी का परफेक्ट मिश्रण रही. सीमित मेहमानों और परिवार की मौजूदगी में समारोह बेहद प्राइवेट लेकिन ग्रैंड रहा. वेन्यू की रॉयल लोकेशन ने शादी को एक फेयरीटेल टच दे दिया.
6 / 6