Alpine Texworld IPO: दूसरे दिन कैसा है निवेशकों का रिस्पॉन्स? GMP दे रहा 9.52% गेन का संकेत
Alpine Texworld IPO को बोली के दूसरे दिन अब तक सुस्त रिस्पॉन्स मिला है. दूसरे दिन इश्यू 0.53 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 10 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.

Alpine Texworld IPO Day 2: टेक्सटाइल कंपनी Alpine Texworld के IPO को निवेशकों से फिलहाल सुस्त रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. बोली के पहले दिन यह IPO 0.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था. वहीं, दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से बहुत ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला है. हालांकि, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस IPO में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो सब्सक्रिप्शन स्टेटस, GMP जरूर जान लें.
दूसरे दिन 0.53 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
Alpine Texworld IPO बोली के दूसरे दिन 15 जुलाई को दोपहर 12:24 बजे तक 0.53 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कैटेगरी के हिसाब से देखें तो रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 0.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NII का हिस्सा 0.44 गुना भरा है. जबकि एंकर निवेशकों को छोड़कर योग्य संस्थागत खरीदारों यानी QIB के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
ग्रे मार्केट में ₹10 का प्रीमियम
Alpine Texworld IPO को ग्रे मार्केट में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. 15 जुलाई 2026 को 12 बजे तक कंपनी के शेयर 10 के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP पर कारोबार कर रहे हैं. IPO का अपर प्राइस बैंड 105 रुपये प्रति शेयर है. ऐसे में मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग करीब 115 रुपये पर हो सकती है. यह अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 9.52 फीसदी के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है.
कब तक खुला रहेगा Alpine Texworld IPO?
Alpine Texworld IPO मंगलवार, 14 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और निवेशक गुरुवार, 16 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकते हैं. कंपनी ने IPO के लिए 100 से 105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह पब्लिक इश्यू SBI Funds Management IPO के साथ बाजार में आया है.
यह IPO पूरी तरह 1.20 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है. इसमें ऑफर फॉर सेल यानी OFS का कोई हिस्सा नहीं है. कंपनी IPO के जरिए करीब 126 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
Alpine Texworld IPO के शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 17 जुलाई को फाइनल होने की उम्मीद है. ऐसे में सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में सोमवार, 20 जुलाई को शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं. वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया भी इसी दिन शुरू होने की उम्मीद है.
कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग 21 जुलाई को होने की संभावना है.
IPO के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?
Alpine Texworld IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अहमदाबाद, गुजरात में प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-3 में एक नई वीविंग यूनिट स्थापित करने के लिए करेगी. इसका मकसद कंपनी की ग्रे फैब्रिक उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है.
इसके अलावा IPO से मिली रकम के एक हिस्से का इस्तेमाल कुछ कर्ज के प्रीपेमेंट या रिपेमेंट के लिए किया जाएगा. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
कम से कम कितना करना होगा निवेश?
Alpine Texworld IPO में निवेशकों को कम से कम 142 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. अपर प्राइस बैंड 105 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14,910 रुपये का निवेश करना होगा. कुल इश्यू में 70 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है. गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NII के लिए 29 फीसदी और योग्य संस्थागत खरीदारों यानी QIB के लिए 1 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है.
क्या करती है Alpine Texworld?
फरवरी 2016 में स्थापित Alpine Texworld टेक्सटाइल की डाइंग, प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार से जुड़ी कंपनी है. कंपनी हाई-क्वालिटी फैब्रिक के उत्पादन में जानकारी रखती है. कंपनी दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है, जिनमें डाइंग और फिनिशिंग की सुविधाएं मौजूद हैं. कंपनी गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स और टेक्सटाइल ट्रेडर्स को अपनी सेवाएं देती है. दोनों यूनिट की कुल सालाना प्रोसेसिंग क्षमता 6,000 मीट्रिक टन कॉटन और ब्लेंडेड यार्न की है.
इसे भी पढ़ें- Groww Q1 Results: सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 94% बढ़कर ₹735 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 66% की बढ़ोतरी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.