14 जुलाई को खुलेगा 100 रुपये के प्राइस बैंड वाला यह IPO, GMP दे रहा लिस्टिंग गेन का संकेत, निवेश से पहले जानें डिटेल
टेक्सटाइल कंपनी Alpine Texworld का IPO 14 जुलाई से 16 जुलाई तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 100 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर तय किया है. IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिससे जुटाई गई राशि का उपयोग नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, कर्ज चुकाने और कारोबार के विस्तार में किया जाएगा.

Alpine Texworld IPO: अगर आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अगले हफ्ते आपके पास एक नया मौका होगा. टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Alpine Texworld अपना IPO 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 100 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. जुटाई गई राशि का इस्तेमाल विस्तार, कर्ज चुकाने और कारोबार को मजबूत बनाने में किया जाएगा.
14 जुलाई से खुलेगा IPO
Alpine Texworld का IPO 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली 13 जुलाई को खुलेगी. निवेशक तीन दिन तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे. शेयरों का आवंटन 17 जुलाई को होने की संभावना है. इसके बाद 21 जुलाई को कंपनी के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं.
कितना है प्राइस बैंड और लाट साइज
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 100 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशकों को कम से कम 142 शेयरों के एक लाट के लिए आवेदन करना होगा. इसके बाद 142 शेयरों के मल्टीप्लायर में आवेदन किया जा सकेगा. इश्यू में खुदरा निवेशकों के लिए 70 फीसदी से अधिक हिस्सा रिजर्व रखा गया है.
जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल
कंपनी इस IPO के जरिये 1.2 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. इसमें ऑफर फोर सेल शामिल नहीं है. जुटाई गई राशि में से 32.08 करोड़ रुपये गुजरात के अहमदाबाद में नई वीविंग यूनिट लगाने पर खर्च किए जाएंगे. वहीं 52.20 करोड़ रुपये मौजूदा कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल होंगे. बाकी राशि सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी.
GMP क्या संकेत दे रहा है
ग्रे मार्केट में Alpine Texworld IPO का GMP 2 रुपये चल रहा है. ऊपरी प्राइस बैंड 105 रुपये के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत 107 रुपये मानी जा रही है. यानी मौजूदा GMP के अनुसार निवेशकों को करीब 1.9 फीसदी का संभावित लिस्टिंग लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO की ग्रे मार्केट में धूम, GMP दे रहा इतनी कमाई के संकेत; जानें- किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व
क्या करती है कंपनी
Alpine Texworld की स्थापना 2016 में हुई थी. कंपनी फैब्रिक डाइंग और प्रोसेसिंग का कारोबार करती है. कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी कदम रखा है. गुजरात में कंपनी ने रूफटॉप और ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं, जिससे उसकी एनर्जी कॉस्ट कम करने और टिकाऊ कारोबार को बढ़ावा देने की योजना है.
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.