Anthropic की तैयारी तेज, नवंबर में आ सकता है बड़ा AI IPO; 2 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर नजर
Anthropic IPO को लेकर तैयारी तेज हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, AI कंपनी नवंबर 2026 के मध्य में IPO की मार्केटिंग शुरू कर सकती है और साल के अंत तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना है. Anthropic की संभावित वैल्यूएशन 1.8 ट्रिलियन डॉलर से 2 ट्रिलियन डॉलर के बीच होने की चर्चा है.

Anthropic IPO: Artificial Intelligence यानी AI की दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शामिल Anthropic अब IPO की दिशा में तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है. कंपनी नवंबर के मध्य में शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर सकती है. मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, Anthropic नवंबर के दूसरे सप्ताह में IPO की औपचारिक मार्केटिंग शुरू कर सकती है. कंपनी की योजना नवंबर के मध्य तक शेयर बाजार में उतरने की बताई जा रही है.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Anthropic नवंबर के पहले सप्ताह के बाद यानी 9 नवंबर वाले सप्ताह में अपने IPO के लिए फॉर्मल मार्केटिंग शुरू कर सकती है. अगर यह टाइमलाइन बनी रहती है, तो कंपनी नवंबर के अंत में शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू कर सकती है. हालांकि, IPO की टाइमलाइन अभी अंतिम नहीं है और इसमें बदलाव की संभावना बनी हुई है.
साल के अंत तक लिस्टिंग की उम्मीद
Anthropic ने पहले भी IPO को लेकर अपनी योजनाओं में बदलाव किया है. अब कंपनी के साल के अंत तक पब्लिक लिस्टिंग करने की उम्मीद जताई जा रही है. मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंपनी पहले गर्मियों के बाद IPO के लिए पब्लिक फाइलिंग की तैयारी कर रही थी, लेकिन लिस्टिंग प्लान को आगे बढ़ाया गया.
IPO से जुड़े फैसले अभी जारी हैं और कंपनी की ओर से अंतिम समय में टाइमलाइन में बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में नवंबर में IPO आने की संभावित तारीख को अभी अंतिम नहीं माना जा सकता.
2 ट्रिलियन डॉलर तक वैल्यूएशन की चर्चा
Anthropic के प्रस्तावित IPO को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी की संभावित वैल्यूएशन को लेकर है. संभावित निवेशकों के बीच कंपनी की फेयर वैल्यूएशन करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर से 2 ट्रिलियन डॉलर के बीच होने की चर्चा है. अगर Anthropic इस स्तर की वैल्यूएशन पर बाजार में आती है, तो यह दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और AI IPO में शामिल हो सकता है.
कंपनी को उम्मीद है कि उसका IPO SpaceX के IPO के साइज के बराबर या उससे बड़ा हो सकता है. हालांकि, यह वैल्यूएशन अभी अंतिम नहीं है. IPO की प्रक्रिया के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन, शेयरों की कीमत और कुल इश्यू साइज में बदलाव हो सकता है.
OpenAI से बढ़ी Competition
Anthropic के लिए IPO ऐसे समय में आ रहा है, जब AI इंडस्ट्री में Competition तेजी से बढ़ रहा है. Claude AI बनाने वाली Anthropic को OpenAI से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. इस साल Anthropic का प्रदर्शन मजबूत रहा है, लेकिन हाल के महीनों में OpenAI ने सेल्स मोमेंटम हासिल किया है. ऐसे में IPO के समय निवेशकों का ध्यान दोनों कंपनियों के बीच Competition, रेवेन्यू ग्रोथ और AI Models की Commercial Demand पर रह सकता है.
AI कंपनियों के सामने Technology के साथ-साथ Safety को लेकर बढ़ती पब्लिक स्क्रूटिनी भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन रही है. हाल में AI से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल हैकिंग इंसिडेंट्स के बाद AI Safety और Security को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं.
रेवन्यू में तेज बढ़ोतरी, लेकिन लॉस भी बड़ा
Anthropic के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में एक तरफ रेवेन्यू में तेज ग्रोथ देखने को मिली है, तो दूसरी तरफ कंपनी के लॉस में भी बड़ा इजाफा हुआ है. 2025 में Anthropic का फुल-ईयर रेवन्यू करीब 4.6 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले के करीब 386 मिलियन डॉलर से काफी अधिक है. हालांकि, इसी दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग लॉस बढ़कर 8 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया. कंपनी का नेट लॉस 2025 में करीब 42 अरब डॉलर रहा, जो 2024 के करीब 8.3 अरब डॉलर के मुकाबले लगभग पांच गुना है.
हालांकि, इस नेट लॉस का बड़ा हिस्सा कंपनी की Liabilities की Fair Value में बदलाव से जुड़ा था. दस्तावेजों के मुताबिक, इस मद में 34 अरब डॉलर से ज्यादा का असर कंपनी के Annual Loss पर पड़ा. इसलिए Anthropic के फाइनेंशियल रिजल्ट्स को देखते समय केवल नेट लॉस को देखना पर्याप्त नहीं होगा. रेवन्यू ग्रोथ, Operating Loss और Liabilities की Fair Value में बदलाव जैसे आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे.
यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स से जुड़ी इस कंपनी ने मचाया धमाल, रेवेन्यू 41% बढ़ा; रखें नजर