गर्मी में Coca-Cola का कूल IPO… 17 लाख कस्टमर्स वाली कंपनी होगी लिस्ट, निवेशकों के लिए बड़ा मौका?
Coca-Cola ने भारत को लेकर एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. कंपनी अपनी सबसे बड़ी भारतीय बॉटलिंग इकाई Hindustan Coca-Cola Holdings (HCCH) को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी कर रही है. अगर यह योजना सफल होती है तो साल 2027 में कंपनी का IPO आ सकता है. Coca-Cola का मानना है कि इससे भारतीय कारोबार को नई पहचान मिलेगी और कंपनी को देश में बढ़ती मांग का फायदा उठाने में मदद मिलेगी.

Hindustan Coca-Cola Holdings: भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजारों में से एक है और इसी वजह से बड़ी वैश्विक कंपनियां यहां अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं. अब beverage बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी Coca-Cola ने भारत को लेकर एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. कंपनी अपनी सबसे बड़ी भारतीय बॉटलिंग इकाई Hindustan Coca-Cola Holdings (HCCH) को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी कर रही है.
अगर यह योजना सफल होती है तो साल 2027 में कंपनी का IPO आ सकता है. Coca-Cola का मानना है कि इससे भारतीय कारोबार को नई पहचान मिलेगी और कंपनी को देश में बढ़ती मांग का फायदा उठाने में मदद मिलेगी. यह कदम निवेशकों के लिए भी खास हो सकता है क्योंकि उन्हें पहली बार Coca-Cola के भारतीय बॉटलिंग कारोबार में निवेश का मौका मिल सकता है.
क्या है Coca-Cola की योजना
- Coca-Cola ने बताया है कि वह Hindustan Coca-Cola Holdings (HCCH) की शेयर बाजार में लिस्टिंग की संभावना तलाश रही है.
- यह कंपनी Hindustan Coca-Cola Beverages (HCCB) की मूल कंपनी है, जो भारत में Coca-Cola की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी है.
- कंपनी के अनुसार यह लिस्टिंग 2027 में हो सकती है. इसके तहत Coca-Cola अपने कुछ शेयर भी बेच सकती है.
फिलहाल कितनी हिस्सेदारी है Coca-Cola के पास
- जुलाई 2025 में Coca-Cola ने HCCH में अपनी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी Jubilant Bhartia Group को बेच दी थी.
- इस सौदे के बाद कंपनी के पास अब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बची हुई है.
- कंपनी ने कहा है कि शुरुआती तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
- बाजार की स्थिति और जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद HCCH को BSE और NSE पर लिस्ट किया जा सकता है.
- कंपनी का कहना है कि यह कदम उसके भारतीय कारोबार के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा.
भारत में कितना बड़ा है कारोबार
Hindustan Coca-Cola Beverages की स्थापना 1997 में हुई थी. 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 2,000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क था और यह 17 लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंच रखती थी. कंपनी में करीब 5,000 कर्मचारी काम करते हैं. इसके अलावा देशभर में इसके 14 बॉटलिंग प्लांट और 8 को-पैकिंग यूनिट्स भी हैं.
कंपनी ने किसे बनाया सलाहकार
Coca-Cola ने इस संभावित लिस्टिंग के लिए Rothschild & Co को सलाहकार नियुक्त किया है. कंपनी ने कहा है कि IPO और लिस्टिंग से जुड़ी अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी. Coca-Cola की rival कंपनी PepsiCo की बॉटलिंग पार्टनर कंपनी Varun Beverages पहले से शेयर बाजार में लिस्टेड है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.