Punjab Carbonic IPO: CO2 प्रोजेक्ट और एथेनॉल विस्तार के लिए DRHP दाखिल, तेल की बढ़ती कीमतों की बीच अहम है ये सेक्टर
कार्बन कैप्चर और इंडस्ट्रियल गैस सेक्टर की कंपनी पंजाब कार्बोनिक लिमिटेड ने IPO के लिए DRHP दाखिल कर दिया है. कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल CO2 प्रोजेक्ट्स, लॉजिस्टिक्स और एथेनॉल बिजनेस विस्तार में करेगी, जिससे यह इश्यू निवेशकों के लिए खास बन सकता है.

कार्बन कैप्चर और इंडस्ट्रियल गैस सॉल्यूशंस सेक्टर की कंपनी पंजाब कार्बोनिक लिमिटेड ने अब इक्विटी मार्केट में कदम बढ़ाने की तैयारी कर ली है. कंपनी ने अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) सेबी के पास दाखिल कर दिया है, जिससे साफ है कि आने वाले समय में एक नया IPO निवेशकों के सामने आ सकता है. क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच वैकल्पिक ईंधन और कार्बन मैनेजमेंट सेक्टर पर फोकस बढ़ रहा है. यही वजह है कि एथेनॉल विस्तार और CO2 प्रोजेक्ट्स में निवेश करने वाली कंपनियां निवेशकों के रडार पर आ रही हैं.
IPO का आकार और स्ट्रक्चर
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का यह IPO कुल 95 लाख इक्विटी शेयरों का होगा. इसमें 60 लाख शेयर फ्रेश इश्यू के जरिए जारी किए जाएंगे, जबकि 35 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये रखी गई है. यह IPO बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग के लिए प्रस्तावित है.
इसके अलावा, कंपनी CO2 ट्रांसपोर्टेशन टैंकर्स खरीदकर अपनी लॉजिस्टिक क्षमता मजबूत करना चाहती है.
कंपनी अपनी सब्सिडियरी पैंकार्बो ग्रीनफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड में भी निवेश करेगी, ताकि पंजाब में स्थित एथेनॉल डिस्टिलरी की क्षमता 35 KLPD तक बढ़ाई जा सके.
कर्ज चुकाने और कॉर्पोरेट जरूरतों पर फोकस
कंपनी इस IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कई अहम प्रोजेक्ट्स में करेगी. इसमें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और पेद्दापुरम में CO2 रिकवरी यूनिट्स (CRUs) लगाने की योजना है, जिनकी क्षमता क्रमशः 120 MTPD और 90 MTPD होगी.
IPO से मिली रकम का एक हिस्सा कंपनी अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने या प्री-पेमेंट करने में भी इस्तेमाल करेगी. इसके अलावा, कुछ राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी रखी जाएगी.
इस इश्यू के लिए Beeline Capital Advisors प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) नियुक्त किया गया है, जबकि KFin Technologies लिमिटेड रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें: IPO की बाढ़ आने वाली है! मार्च में 38 कंपनियों ने फाइल किया DRHP, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
क्या है कंपनी का फोकस
पंजाब कार्बोनिक लिमिटेड कार्बन कैप्चर और यूटिलाइजेशन के क्षेत्र में काम करती है, जो मौजूदा समय में तेजी से उभरता हुआ सेक्टर माना जा रहा है. ऐसे में यह IPO निवेशकों के लिए एक नए और खास सेक्टर में निवेश का मौका दे सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.