शेयर बाजार में कमाई का मौका! PVR Inox समेत इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
Choice Broking के Technical Research Analyst Deepesh Sarawagi ने PVR INOX, United Spirits और Honasa Consumer के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. टेक्निकल चार्ट पर तीनों शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. एक्सपर्ट ने इनके लिए खरीदारी का स्तर, स्टॉप लॉस और टारगेट भी बताया है. जानिए किस शेयर में कितनी तेजी की संभावना है.
Highlights
- PVR INOX, United Spirits और Honasa Consumer में खरीदारी की सलाह दी है.
- PVR INOX का टारगेट 1,900 रुपये, United Spirits का 1,615 रुपये और Honasa Consumer का 600 रुपये है.
- टेक्निकल चार्ट पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में टेक्निकल चार्ट पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के Technical Research Analyst Deepesh Sarawagi ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें PVR INOX, United Spirits (UNITDSPR) और Honasa Consumer शामिल हैं. इन तीनों शेयरों में मौजूदा स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी गई है. साथ ही, निवेशकों को जोखिम सीमित रखने के लिए स्टॉप लॉस और मुनाफा वसूली के लिए टारगेट भी दिए गए हैं.
PVR INOX: 1,900 रुपये का टारगेट
Deepesh Sarawagi ने PVR INOX के शेयर को 1,700 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1,600 रुपये का स्टॉप लॉस रखने को कहा गया है, जबकि शेयर का टारगेट प्राइस 1,900 रुपये तय किया गया है. यानी दिए गए खरीदारी स्तर से टारगेट तक शेयर में करीब 11.8 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है.
टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, PVR INOX के शेयर ने हालिया गिरावट के बाद मजबूत वापसी की है. शेयर ने 1,640-1,655 रुपये के सपोर्ट जोन से मजबूती दिखाई है. इसके अलावा, शेयर 20, 50, 100 और 200 दिनों के सभी एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है. यह शेयर में मजबूत तेजी का संकेत है. वहीं, RSI 70.49 पर पहुंच गया है, जो खरीदारी की मजबूत गति को दिखाता है. विश्लेषक के मुताबिक, शेयर में मौजूदा तेजी बरकरार रहने पर यह 1,747 रुपये के पिछले हाई को पार कर आगे बढ़ सकता है.
United Spirits: 1,478 रुपये पर खरीदें
Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ने United Spirits के शेयर में 1,478 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 1,410 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,615 रुपये का टारगेट दिया गया है. इस तरह मौजूदा खरीदारी स्तर से टारगेट तक करीब 9.3 फीसदी का संभावित रिटर्न मिल सकता है.
टेक्निकल चार्ट पर United Spirits ने 1,220-1,270 रुपये के डिमांड जोन से शानदार वापसी की है. शेयर ने V-शेप रिकवरी के बाद 20, 50, 100 और 200 दिनों के सभी प्रमुख EMA को पार कर लिया है. इससे शेयर में तेजी का ट्रेंड मजबूत होने का संकेत मिलता है. वहीं, इसका 14 पीरियड RSI 64.98 पर है और सिग्नल लाइन से ऊपर बना हुआ है. यह शेयर में खरीदारी की मजबूत दिलचस्पी और तेजी की रफ्तार बढ़ने का संकेत है. विश्लेषक के मुताबिक, शेयर में तेजी जारी रहने पर यह 1,563-1,615 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.
Honasa Consumer: 540 रुपये पर खरीदारी
Honasa Consumer (Mamaearth की पैरेंट कंपनी) के शेयर में 540 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 510 रुपये का स्टॉप लॉस और 600 रुपये का टारगेट तय किया गया है. इस हिसाब से मौजूदा स्तर से टारगेट तक करीब 11.1 फीसदी की संभावित तेजी का अनुमान है. शेयर ने हाल ही में 543 रुपये का इंट्राडे हाई भी बनाया है.
टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, Honasa Consumer ने कई महीनों के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है. शेयर ने अगस्त के अपने पिछले हाई 510-515 रुपये के दायरे को पार कर लिया है. इसके साथ ही यह 20, 50, 100 और 200 दिनों के सभी प्रमुख EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है. शेयर का RSI 74.80 पर है, जो मजबूत बुलिश मोमेंटम को दर्शाता है. विश्लेषक का मानना है कि मल्टी-मंथ रेजिस्टेंस पार होने के बाद शेयर में तेजी जारी रह सकती है और यह 600 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.
डिस्क्लेमर: यह स्टोरी ब्रोकरेज के टेक्निकल एनालिसिस और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. इसे निवेश की सलाह न मानें. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश का फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें.
Latest Stories
Bitcoin में गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत, $61,500 के करीब पहुंचा भाव; क्या अब लौटेगी तेजी?
आशीष कचोलिया के इस स्टॉक ने दिया 612% तक रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार, USA तक पांव फैला रही कंपनी, रखें नजर
Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़
