Crystal Crop IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक, फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP में भी हलचल, जानें पूरी डिटेल

एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी Crystal Crop Protection के IPO को पहले ही दिन निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. 455.49 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आया यह इश्यू पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. प्राइमरी मार्केट में सुस्ती के बीच इस IPO ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. वहीं, इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर भी नजर बनी हुई है.

IPO Image Credit: money9live

Crystal Crop Protection IPO: प्राइमरी मार्केट में सुस्ती के बीच एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी Crystal Crop Protection के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी का इश्यू खुलते ही पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. इस IPO के जरिए कंपनी बाजार से 455.49 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. यह इश्यू फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है, यानी इश्यू से जुटाई गई पूरी रकम कंपनी के खाते में नहीं जाएगी. वहीं, IPO को मिले सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी हलचल शुरू हो गई है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

IPO की पूरी डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO की तारीख18 से 20 नवंबर 2026
लिस्टिंग की तारीखगुरुवार, 26 नवंबर 2026
फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड259 से 272 रुपये
लॉट साइज55 शेयर
बिक्री का प्रकारफ्रेश कैपिटल और OFS
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंगBSE और NSE
कर्मचारियों के लिए छूट25 रुपये
Source – DRHP

IPO सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा

पहले ही दिन IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है. सबसे अधिक बोली QIB कैटेगरी में लगी है. इस कैटेगरी में इश्यू 1.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

निवेशक कैटेगरीसब्सक्रिप्शन
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)1.47 गुना
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII)0.42 गुना
रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स1.04 गुना
कर्मचारी (Employees)2.43 गुना
कुल सब्सक्रिप्शन1.04 गुना
Source – Groww

GMP क्या दे रहा संकेत?

इस IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 18 नवंबर को दोपहर 2:37 बजे तक 19 रुपये यानी 6.99% पर पहुंच गया है. IPO का अपर प्राइस बैंड 272 रुपये है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 291 रुपये पर हो सकती है. वहीं, एक लॉट में 55 शेयर होने के कारण निवेशकों को प्रति लॉट करीब 1,045 रुपये का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि, GMP का ट्रेंड फिलहाल डाउनवर्ड है, जो ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट का संकेत देता है. ध्यान रहे कि GMP अनौपचारिक संकेतक है और वास्तविक लिस्टिंग प्राइस इससे अलग हो सकती है.

कब होगी लिस्टिंग?

इस IPO की लिस्टिंग गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को BSE और NSE पर होगी. IPO के लिए 18 से 20 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है. शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को होने की संभावित तारीख है. वहीं, 25 नवंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे और इसी दिन असफल निवेशकों को रिफंड भी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: गिरते बाजार में गदर मचा रहा यह स्टॉक, लगातार दूसरे दिन 10% भागा, एक हफ्ते में 30% तक रिटर्न, जानें वजह

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.