Hexagon Nutrition-CMR Green Tech IPO में कौन देगा तगड़ा रिटर्न, 35% तक भागा GMP, जानें बिजनेस

यह सप्ताह आईपीओ बाजार में दो कंपनियों हेक्सागन न्यूट्रिशन और सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज की चर्चा से गर्म है. दोनों आईपीओ निवेशकों के लिए आकर्षक रहे, लेकिन ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के मामले में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आगे नजर आ रही है. आइए GMP, संभावित लिस्टिंग गेन और अनुमानित मुनाफे के आधार पर दोनों आईपीओ की तुलना करते हैं.

Hexagon Nutrition GMP vs CMR Green Technology GMP : यह सप्ताह आईपीओ निवेशकों के लिए काफी दिलचस्प रहा है. एक तरफ Hexagon Nutrition IPO ने ग्रे मार्केट में करीब 22% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत दिया है, वहीं CMR Green Technology IPO का GMP इससे काफी आगे निकलकर 35% से ज्यादा के संभावित रिटर्न की ओर इशारा कर रहा है. दोनों आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए निवेशकों को लगभघ 15 हजार रुपये निवेश करने होंगे. ऐसे में सवाल यह है कि GMP के मोर्चे पर कौन सा आईपीओ ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है और किसमें लिस्टिंग के दिन बेहतर कमाई की संभावना बन रही है?

Hexagon Nutrition IPO

Hexagon Nutrition IPO 5 जून 2026 से 9 जून 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. यह आईपीओ पूरी तरह से 138.87 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है. कंपनी के प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये है, जबकि इसका प्राइस बैंड 42 से 45 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल निवेशक इस आईपीओ में कम से कम 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक लॉट में 333 शेयर शामिल हैं, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर लगभग 14,985 रुपये का निवेश करना होगा.

CMR Green Technology IPO

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (IPO) 3 जून 2026 से 5 जून 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहा. यह आईपीओ पूरी तरह से 630.88 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में जारी किया. कंपनी के प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है, जबकि इसका प्राइस बैंड 182 से 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल निवेशक इस आईपीओ में न्यूनतम 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक लॉट में 78 शेयर शामिल हैं, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर कुल 14,976 रुपये का निवेश करना पड़ा.

Hexagon Nutrition GMP vs CMR Green Technology GMP

4 जून 2026, 12:01 PM पर, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 67.5 रुपये चल रहा है. आईपीओ का ऊपरी प्राइस बैंड 192 रुपये प्रति शेयर है, जबकि अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 259.5 रुपये प्रति शेयर माना जा रहा है. इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग के दिन लगभग 35.16% का संभावित लाभ मिल सकता है. एक लॉट पर अनुमानित मुनाफा करीब 5,265 रुपये बताया जा रहा है.

4 जून 2026, 11:56 AM पर इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 10 रुपये चल रहा है. आईपीओ का प्राइस 45 रुपये प्रति शेयर है, जबकि अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 55 रुपये प्रति शेयर माना जा रहा है. इससे निवेशकों को लिस्टिंग के दिन लगभग 22.22% का संभावित लाभ मिल सकता है. एक लॉट पर अनुमानित मुनाफा करीब 3,330 रुपये बताया जा रहा है. हालांकि, GMP में बदलाव संभव है.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook June 4: क्या शेयर मार्केट में गुरुवार को भी आएगी गिरावट, किस लेवल पर है रेजिस्टेंस जोन?

क्या करती है कंपनी?

CMR Green Technologies Limited एक रीसाइक्लिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से एल्युमिनियम, जिंक और अन्य नॉन-फेरस धातुओं के स्क्रैप को प्रोसेस करके नए उत्पाद बनाती है. कंपनी पुराने स्क्रैप को दोबारा उपयोग में लाकर एल्युमिनियम और जिंक मिश्र धातु (Alloys), एल्युमिनियम बिलेट्स और विभिन्न प्रकार के प्रोसेस्ड मेटल स्क्रैप तैयार करती है.

हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड एक रिसर्च-आधारित न्यूट्रिशन कंपनी है, जो हेल्थ और न्यूट्रिशन से जुड़े विभिन्न उत्पाद बनाती है. कंपनी माइक्रोन्यूट्रिएंट प्रीमिक्स, वेलनेस और क्लिनिकल न्यूट्रिशन उत्पाद, थेरेप्यूटिक फॉर्मूलेशन और रेडी-टू-यूज न्यूट्रिशनल फूड्स बनाती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.