IPO मार्केट में लौटी रौनक! पहले ही दिन ही पूरा सब्सक्राइब हुआ CMR Green; GMP दे रहा 33% लिस्टिंग गेन के संकेत
CMR Green Technologies IPO को पहले ही दिन निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. 630.88 करोड़ रुपये का यह ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि ग्रे मार्केट में इसका GMP 63 रुपये तक पहुंच गया है. मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 255 रुपये पर हो सकती है, जो निवेशकों को लगभग 33 फीसदी का लिस्टिंग गेन दे सकती है.
CMR Green Technologies IPO: आईपीओ बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है और इसी कड़ी में CMR Green Technologies का IPO पहले ही दिन निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आया है. 3 जून को खुला यह IPO पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया और शाम तक इसे 2.46 गुना आवेदन प्राप्त हुए. मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों की मांग बनी हुई है, जिससे शानदार लिस्टिंग की उम्मीदें जताई जा रही हैं.
5 जून तक मिलेगा दांव लगाने का मौका
CMR Green Technologies का IPO 3 जून से 5 जून तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. 630.88 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसका मतलब यह है कि IPO के जरिए जुटाई गई राशि कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि अपने शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी. इस ऑफर के तहत प्रमोटर और एक निवेशक शेयरधारक मिलकर 3.28 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहे हैं. बेचने वाले प्रमुख शेयरधारकों में मोहन अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल HUF, मोहन अग्रवाल HUF और ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स शामिल हैं.
प्राइस बैंड और निवेश की शर्तें
CMR Green Technologies IPO का प्राइस बैंड 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को कम से कम 78 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश 14,976 रुपये बनता है.
IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 188.4 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी ने 18 एंकर निवेशकों को 192 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 98.14 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए थे. एंकर निवेशकों की मजबूत भागीदारी को बाजार में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
GMP ने बढ़ाई निवेशकों की उत्सुकता
ग्रे मार्केट में भी CMR Green Technologies को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. Investorgain के मुताबिक, कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 63 रुपये तक पहुंच गया है. यदि यह स्तर बरकरार रहता है, तो 192 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 255 रुपये पर हो सकती है. इस आधार पर निवेशकों को लगभग 33 फीसदी का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
क्या करती है कंपनी
CMR Green Technologies भारत की सबसे बड़ी नॉन-फेरस मेटल रिसाइक्लिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी मुख्य रूप से रिसाइकिल्ड एल्युमिनियम अलॉय, जिंक अलॉय इंगॉट्स और अन्य मेटल आधारित उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में शामिल ICRA रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू के आधार पर भारत के सेकेंडरी एल्युमिनियम बाजार में कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी थी.
इसके अलावा, रिसाइकिल्ड एल्युमिनियम सेगमेंट में इसकी स्थापित उत्पादन क्षमता अपने निकटतम घरेलू प्रतिस्पर्धी की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है. कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में रिसाइकिल्ड एल्युमिनियम अलॉय, जिंक अलॉय इंगॉट्स, ड्रोस, स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास, जिंक, लेड और मैग्नीशियम से जुड़े कई उत्पाद शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook June 4: क्या शेयर मार्केट में गुरुवार को भी आएगी गिरावट, किस लेवल पर है रेजिस्टेंस जोन?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Merritronix IPO में पैसा लगाने वालों की लगी कतार, 288.28 गुना हुआ सब्सक्राइब ; GMP भी दमदार
कचरे से कमाई करने वाली कंपनी का खुला IPO, GMP तेज; लिस्टिंग गेन ₹4900, Bullet-Honda जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट
₹149 के शेयर पर ₹90000 का मुनाफा! Merritronix IPO का भाग रहा GMP, निवेश का अंतिम मौका आज
