Merritronix IPO में पैसा लगाने वालों की लगी कतार, 288.28 गुना हुआ सब्सक्राइब ; GMP भी दमदार
Merritronix SME IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. 70.03 करोड़ रुपये का यह इश्यू कुल 288.28 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि रिटेल, NII और QIB सभी श्रेणियों में भारी मांग देखने को मिली. ग्रे मार्केट में भी कंपनी का GMP 78 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे करीब 52 फीसदी लिस्टिंग गेन की संभावना जताई जा रही है.
Merritronix IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी Merritronix का SME IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है. 1 जून को खुला यह IPO 3 जून को बंद हुआ और अंतिम दिन तक इसे रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन मिली. ग्रो के मुताबिक, यह इश्यू कुल 288.28 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों को मजबूत समर्थन मिल रहा है, जिससे शानदार लिस्टिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं. 70.03 करोड़ रुपये के इस SME IPO में केवल फ्रेश इश्यू शामिल था. कंपनी ने 0.47 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं. IPO के लिए प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. निवेशकों को न्यूनतम 1,000 शेयरों के लिए अप्लाई करना था.
एंकर निवेशकों ने पहले ही दिखाया भरोसा
IPO खुलने से पहले ही Merritronix ने एंकर निवेशकों से 19.91 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इसके लिए कंपनी ने 13.36 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए थे. एंकर निवेशकों की मजबूत भागीदारी ने बाजार को शुरुआती संकेत दे दिए थे कि इस इश्यू को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. अब IPO का अलॉटमेंट 4 जून को अंतिम रूप से तय किया जाएगा, जबकि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है.
GMP ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदें
Investorgain के मुताबिक, IPO के आखिरी दिन Merritronix का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 78 रुपये पर पहुंच गया. यदि इसे IPO के ऊपरी प्राइस बैंड 149 रुपये के साथ जोड़ा जाए, तो संभावित लिस्टिंग मूल्य लगभग 227 रुपये निकलता है. इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 52.35 फीसदी तक का प्रीमियम मिल सकता है.
सभी श्रेणियों में जबरदस्त मांग
Merritronix IPO को निवेशकों की सभी श्रेणियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. रिटेल निवेशकों का कोटा 296.67 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) श्रेणी में 476.59 गुना आवेदन प्राप्त हुए. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा भी 224.91 गुना भर गया. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने कुल 31.28 लाख शेयरों के मुकाबले लगभग 98.50 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं.
क्या करती है कंपनी
Merritronix इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) सेक्टर में काम करती है. कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलीकम्युनिकेशंस और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए हाई-रिलायबिलिटी और मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक असेंबली तैयार करती है.
कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल पर काम करती है और कंपोनेंट सोर्सिंग, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्ड असेंबली और पूरी तरह इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी जैसी सर्विसेज प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook June 4: क्या शेयर मार्केट में गुरुवार को भी आएगी गिरावट, किस लेवल पर है रेजिस्टेंस जोन?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO मार्केट में लौटी रौनक! पहले ही दिन ही पूरा सब्सक्राइब हुआ CMR Green; GMP दे रहा 33% लिस्टिंग गेन के संकेत
कचरे से कमाई करने वाली कंपनी का खुला IPO, GMP तेज; लिस्टिंग गेन ₹4900, Bullet-Honda जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट
₹149 के शेयर पर ₹90000 का मुनाफा! Merritronix IPO का भाग रहा GMP, निवेश का अंतिम मौका आज
