कचरे से कमाई करने वाली कंपनी का खुला IPO, GMP तेज; लिस्टिंग गेन ₹4900, Bullet-Honda जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट

रीसाइक्लिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी CMR Green Tech का IPO निवेशकों के लिए 3 जून से खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 630.88 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. खास बात यह है कि पूरा IPO Offer For Sale (OFS) है. वहीं, ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम मिलने से निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर उत्साह बढ़ गया है.

CMR Green Tech IPO : रीसाइक्लिंग सेक्टर की कंपनी CMR Green Tech का IPO 3 जून से खुल गया है. इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 630.88 करोड़ रुपये जुटा रही है. यह पूरा इश्यू Offer For Sale (OFS) है. यानी, आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी. इश्यू खुलने से पहले ही इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में तेजी दर्ज की गई है, जिसके आधार पर निवेशकों को 4,900 रुपये से अधिक का लिस्टिंग गेन हो सकता है. यह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 8 जून तक खुली रहेगी.

CMR Green Technologies IPO डिटेल्स

आईपीओ डिटेल्सजानकारी
आईपीओ तारीख3 जून से 5 जून, 2026
लिस्टिंग तिथिबुधवार, 10 जून, 2026
अंकित मूल्य (Face Value)₹2 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹182 से ₹192
इश्यू प्राइस (Issue Price)₹192 प्रति शेयर
लॉट आकार (Lot Size)78 शेयर
सेल टाइप (Sale Type)केवल OFS (ऑफर फॉर सेल)
इश्यू प्रकार (Issue Type)बुक बिल्डिंग आईपीओ
लिस्टिंग एक्सचेंजBSE, NSE

करने होंगे कितने निवेश?

रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,976 रुपये निवेश करने होंगे.

कैटेगरीलॉट्सशेयरराशि
रिटेल (न्यूनतम)178₹14,976
रिटेल (अधिकतम)131,014₹1,94,688
एस-एचएनआई (न्यूनतम)141,092₹2,09,664
एस-एचएनआई (अधिकतम)665,148₹9,88,416
बी-एचएनआई (न्यूनतम)675,226₹10,03,392

GMP का क्या है हाल?

3 जून की सुबह 10 बजे CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 63 पहुंच है. कंपनी ने IPO का इश्यू प्राइस 192 रुपये प्रति शेयर तय किया है. ऐसे में मौजूदा GMP के आधार पर इसकी संभावित लिस्टिंग प्राइस 255 रुपये बनती है. यानी निवेशकों को करीब 32.81 फीसदी या 4,914 रुपये का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि, इसमें बदलाव संभव है.

क्या करती है कंपनी?

CMR Green Technologies Limited एक रीसाइक्लिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से एल्युमिनियम, जिंक और अन्य नॉन-फेरस धातुओं के स्क्रैप को प्रोसेस करके नए उत्पाद बनाती है. कंपनी पुराने स्क्रैप को दोबारा उपयोग में लाकर एल्युमिनियम और जिंक मिश्र धातु (Alloys), एल्युमिनियम बिलेट्स और विभिन्न प्रकार के प्रोसेस्ड मेटल स्क्रैप तैयार करती है. इसके उत्पादों का उपयोग खासकर ऑटोमोबाइल उद्योग में किया जाता है. कंपनी Honda, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Royal Enfield, Maruti Suzuki जैसी बड़ी वाहन कंपनियों और उनके पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई करती है.

यह भी पढ़ें: ₹149 के शेयर पर ₹90000 का मुनाफा! Merritronix IPO का भाग रहा GMP, निवेश का अंतिम मौका आज