Gaudium IVF, Clean Max, Omnitech Engineering, ShreeRam Twistex, PNGS Reva Diamond IPO में क्या करें?
IPO बाजार में एक बार फिर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और कई नए IPO निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं. GMP में तेज उछाल के चलते यह सवाल अहम हो गया है कि क्या वाकई इन IPOs में छप्परफाड़ मुनाफे का मौका है या निवेश से पहले सतर्कता जरूरी है. इस वीडियो में Gaudium IVF & Women Health, Clean Max Enviro Energy Solutions, Omnitech Engineering, Shree Ram Twistex और PNGS Reva Diamond Jewellery IPO का विस्तार से विश्लेषण किया गया है. इसमें बताया गया है कि ये कंपनियां किस सेक्टर में काम करती हैं, उनका बिजनेस मॉडल कितना मजबूत है और ग्रोथ की संभावनाएं कैसी हैं.
PNGS Reva Diamond Jewellery और Omnitech Engineering IPO को लेकर निवेशकों में खास उत्सुकता है, वहीं Gaudium IVF और Clean Max जैसे नाम लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिये से देखे जा रहे हैं. Shree Ram Twistex के GMP और फंडामेंटल्स पर भी खास फोकस किया गया है. इसके अलावा NTPC Green, IREDA, PFC, Power Grid और Suzlon Energy जैसे सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स का जिक्र कर यह समझाया गया है कि IPO बाजार की मौजूदा धारणा किस दिशा में जा रही है.