Property Rights Revolution: क्या SVAMITVA बदलेगा भारत का रियल एस्टेट?
भारत में प्रॉपर्टी के कानूनी दस्तावेजों की कमी लंबे समय से बड़ी समस्या रही है, खासकर ग्रामीण और अनियमित शहरी इलाकों में. SVAMITVA Scheme इसी समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इस योजना के तहत ड्रोन मैपिंग के जरिए संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है और मालिकों को प्रॉपर्टी कार्ड दिया जाता है, जिससे वे अपने मालिकाना हक को साबित कर सकें. इससे बैंक लोन लेना आसान हो सकता है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि शहरी क्षेत्रों में जमीन के जटिल विवाद, अवैध बस्तियां और कानूनी पेचीदगियां इस योजना के विस्तार में चुनौती बन सकती हैं. फिर भी सही क्रियान्वयन के साथ यह योजना भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है.
More Videos
सस्ता घर खरीदने का सपना होगा पूरा? NITI Aayog का Land Reforms Plan बदलेगा Housing Market!
Huge Discount on Residential Property: बैंक ऑक्शन में ₹50 लाख सस्ता मिलेगा घर
Plot vs Flat: निवेश के लिए क्या है बेहतर ऑप्शन
