IPO मार्केट में लौटने वाली है रौनक, SEBI ने 3 कंपनियों को दी मंजूरी; जानें कतार में कौन-कौन हैं शामिल
भारतीय IPO मार्केट में फिर रौनक लौटती दिख रही है. SEBI ने Vishal Nirmiti, Sonaselection India और Grand Housing के IPO प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जबकि Avaada Electro को confidential filing route के तहत आगे बढ़ने की अनुमति मिली है. Avaada Electro का IPO size 9,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है.

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार में IPO गतिविधियां एक बार फिर तेज होती नजर आ रही हैं. बाजार नियामक SEBI ने तीन नई कंपनियों के IPO प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जबकि एक बड़ी कंपनी को कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के तहत आगे बढ़ने की अनुमति मिली है. जिन कंपनियों को मंजूरी मिली है, उनमें Vishal Nirmiti Ltd., Sonaselection India Ltd. और Grand Housing Ltd. शामिल हैं. वहीं Avaada Electro Ltd. के draft papers पर भी SEBI ने ऑब्जर्वेशन्स जारी कर दिए हैं. इस मंजूरी के बाद अब इन कंपनियों के लिए पूंजी बाजार से धन जुटाने का रास्ता साफ हो गया है.
SEBI की मंजूरी के बाद क्या होता है अगला कदम
जब किसी कंपनी के ड्राफ्ट पेपर्स पर SEBI ऑब्जर्वेशन्स जारी करता है, तो कंपनी को IPO लॉन्च करने और पूंजी जुटाने के लिए एक साल की समय सीमा मिलती है. इस दौरान कंपनी बाजार परिस्थितियों और वैल्यूएशन के हिसाब से सही समय चुन सकती है.
वहीं कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट अपनाने वाली कंपनियों को 18 महीने तक का समय मिलता है. इसमें पहले अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल करना होता है, फिर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) जमा किया जाता है.
Avaada Electro का बड़ा IPO चर्चा में
सबसे ज्यादा चर्चा Avaada Electro Ltd. के IPO को लेकर है. यह सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी है और Brookfield समर्थित Avaada Group की सब्सिडियरी है. NDTV Profit की रिपोर्ट के मुताबिक, Avaada Electro का IPO साइज 9,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है. यदि ऐसा होता है, तो यह 2026 के बड़े IPOs में शामिल हो सकता है. रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग पर सरकारी फोकस के कारण इस IPO पर निवेशकों की नजर रहेगी.
Sonaselection India और Grand Housing भी तैयार
राजस्थान आधारित कॉटन फैब्रिक निर्माता Sonaselection India Ltd. का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी 1.43 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी. IPO से जुटाई गई रकम में से 80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा. अक्टूबर 2025 तक कंपनी पर बैंकों का कुल 233.5 करोड़ रुपये बकाया था.
वहीं चेन्नई की रियल एस्टेट कंपनी Grand Housing Ltd. का IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा. इसमें प्रमोटर्स 3.55 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे. कंपनी फ्रेश इश्यू नहीं ला रही है.
IPO बाजार में क्यों बढ़ रही हलचल
विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में स्थिरता लौटने, लिक्विडिटी मजबूत रहने और रिटेल पार्टिसिपेशन बढ़ने से IPO बाजार में फिर तेजी आ रही है. Avaada Electro जैसे बड़े इश्यू और Sonaselection, Grand Housing जैसी सेक्टर-स्पेसिफिक कंपनियों के आने से निवेशकों को नए विकल्प मिलेंगे. अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि ये कंपनियां किस वैल्यूएशन पर IPO लाती हैं और निवेशकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं कमाई के संकेत; जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.