खुलने से पहले ₹742 करोड़ के IPO का चमका GMP, ₹2,660 तक लिस्टिंग गेन; निवेश से पहले जानें कंपनी की पूरी कुंडली
Laser Power & Infra का 742 करोड़ रुपये का IPO 9 जुलाई से खुलेगा. कंपनी ने 203 से 214 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. IPO खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसका GMP 38 रुपये पहुंच गया है, जिससे एक लॉट (70 शेयर) पर 2660 रुपये तक के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. न्यूनतम निवेश 14,980 रुपये होगा.

Laser Power & Infra IPO: शेयर बाजार में एक और आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. इंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटीज सेक्टर की कंपनी Laser Power & Infra का 742 करोड़ रुपये का आईपीओ 9 जुलाई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. हालांकि, इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है. कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 38 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे संभावित लिस्टिंग गेन को लेकर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं.
Laser Power & Infra का यह आईपीओ बुक बिल्ड इश्यू है. कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल 742 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसमें 542 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 200 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 203 से 214 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह इश्यू 13 जुलाई 2026 को बंद होगा, जबकि शेयरों की संभावित लिस्टिंग 16 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर होगी.
एक लॉट के लिए कितना निवेश करना होगा?
रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 1 लॉट का है. एक लॉट में 70 शेयर शामिल हैं. ऊपरी प्राइस बैंड 214 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए 14,980 रुपये का निवेश करना होगा.
एक लॉट पर कितना हो सकता है फायदा?
ग्रे मार्केट में कंपनी का GMP 38 रुपये चल रहा है. अगर लिस्टिंग के समय यह प्रीमियम बना रहता है, तो शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत 246 रुपये प्रति शेयर (214 + 38) हो सकती है. इस हिसाब से एक शेयर पर 38 रुपये और 70 शेयरों के एक लॉट पर करीब 2660 (70 × 38) तक का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
IPO की जानकारी
कंपनी ने प्रत्येक इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 5 रुपये रखा है. इस इश्यू के रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. हैं, जबकि ICICI Securities Ltd. को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. ग्रे मार्केट में बढ़ता प्रीमियम यह संकेत देता है कि आईपीओ को लेकर निवेशकों की रुचि बनी हुई है.
| आईपीओ | डिटेल |
|---|---|
| किस एक्सचेंज पर लिस्ट होगा? | BSE और NSE |
| आईपीओ का प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू (Book Build Issue) |
| कुल इश्यू साइज | ₹742 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹542 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल (OFS) | ₹200 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹5 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹203 से ₹214 प्रति शेयर |
| रजिस्ट्रार | MUFG Intime India Pvt. Ltd. |
| लीड मैनेजर | ICICI Securities Ltd. |
इसे भी पढ़ें- NSE 3 अरब डॉलर के IPO को सितंबर में कर सकता है ओपन, मार्केटिंग की तैयारी शुरू; इन देशों में होंगी बैठकें
Laser Power & Infra Ltd. के बारे में
Laser Power & Infra Ltd. बिजली केबल, कंडक्टर और बिजली ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन उद्योग में इस्तेमाल होने वाले दूसरे विशेष उत्पादों और कंपोनेंट्स का इंटीग्रेटेड निर्माता है. कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेगमेंट में भी कदम रखा है. यह मुख्य रूप से ग्रामीण विद्युतीकरण (Rural Electrification) परियोजनाओं, बिजली वितरण अवसंरचना (Power Distribution Infrastructure) के विकास, सब-स्टेशन की स्थापना और अन्य टर्नकी परियोजनाओं पर काम करती है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास पश्चिम बंगाल में स्थित तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. इन सभी इकाइयों की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 85.448 MT है.