फिनटेक और एंटरप्राइज टेक कंपनी कंपनी लाएगी IPO, सीक्रेड रूट से फाइल किया ड्राफ्ट, जानें बिजनेस कितना मजबूत
फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी कंपनी ने IPO के लिए गोपनीय तरीके से Sebi के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर दिए हैं. कंपनी SpendPro, RewardOn, yayyy.shop और DevStack जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑपरेट करती है. बढ़ती डिजिटल पेमेंट और रिवॉर्ड इकोनॉमी के बीच यह IPO बाजार में नई हलचल पैदा कर सकता है.

टेक और फिनटेक (Fintech) सेक्टर में निवेश का मन बना रहे निवेशकों के लिए एक नई खबर है. देश की जानी-मानी फिनटेक और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी फर्म ‘पैरामोटर डिजिटल टेक्नोलॉजी लिमिटेड’ (Paramotor Digital Technology) ने शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपने IPO के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) दाखिल किए हैं. कंपनी ने इसके लिए सेबी के ‘प्री-फाइलिंग रूट’ (Pre-filing Route) का इस्तेमाल किया है, जो कंपनियों को शुरुआती दौर में आईपीओ के साइज और अन्य संवेदनशील जानकारियों को गुप्त रखने की छूट देता है.
क्या होता है ‘प्री-फाइलिंग रूट’ और क्यों चुना?
हाल के दिनों में कंपनियों के बीच प्री-फाइलिंग रूट का क्रेज काफी बढ़ा है. इसकी मुख्य वजहें ये हैं:
- यह कंपनियों को बाजार की स्थितियों के हिसाब से अपनी आईपीओ रणनीतियों में बदलाव करने की लचीलापन (Flexibility) देता है.
- जब तक कंपनी आईपीओ लाने का अंतिम फैसला नहीं करती, तब तक इसके ड्राफ्ट पेपर्स की मुख्य जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जातीं.
कंपनी ने पब्लिक नोटिस जारी कर पुष्टि की है कि उसने मुख्य स्टॉक एक्सचेंजों (BSE और NSE) के मेन-बोर्ड पर लिस्टिंग के लिए पेपर्स जमा कर दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस आईपीओ के लिए मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और इक्विंरस कैपिटल को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: 322% का मुनाफा, अब ये तेल कंपनी बांटेगी डिविडेंड? 18 मई को आएंगे Q4 रिजल्ट, स्टॉक पर बनाए रखें पैनी नजर
जानिए क्या करती है पैरामोटर डिजिटल टेक्नोलॉजी?
साल 2016 में शुरू हुई पैरामोटर डिजिटल टेक्नोलॉजी एक मल्टी-डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म चलाती है, जो उपभोक्ताओं (B2C) और कॉर्पोरेट्स (B2B) दोनों को सेवाएं देता है. इसका मुख्य बिजनेस पोर्टफोलियो इन चार वर्टिकल्स में बंटा हुआ है:
- SpendPro: यह एक प्रीपेड कार्ड-बेस्ड स्पेंड मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जो खर्चों को ट्रैक करने में मदद करता है.
- RewardOn: यह बड़ी कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट रिवॉर्ड्स, एम्प्लॉई एंगेजमेंट और कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम्स को मैनेज करने का डिजिटल समाधान है.
- yayyy.shop: यह सीधे ग्राहकों से जुड़ा एक डिजिटल गिफ्टिंग मार्केटप्लेस है, जहां से लोग ब्रांडेड गिफ्ट कार्ड्स खरीद सकते हैं.
- DevStack: यह कंपनी का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट वर्टिकल है, जो कंपनियों के लिए कस्टमाइज्ड और स्केलेबल डिजिटल सॉल्यूशंस तैयार करता है.
कंपनी का बिजनेस मॉडल पूरी तरह से ‘एसेट-लाइट’ और तकनीक पर आधारित है. देश में बढ़ते डिजिटल ट्रांजैक्शन और बिजनेस डिजिटाइजेशन का फायदा उठाकर कंपनी लगातार अपनी पैठ मजबूत कर रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.