Shiprocket IPO की होगी जोरदार लिस्टिंग? GMP से मिल रहे हैं बंपर मुनाफे के संकेत

बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान शिपरॉकेट के शेयर BSE और NSE दोनों पर एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में लिस्ट होंगे. आज सुबह 10:00 बजे (IST) से शिपरॉकेट के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. 1,617.5 करोड़ रुपये के IPO को बिडिंग बंद होने तक 99.38 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

शिपरॉकेट IPO की लिस्टिंग Image Credit: money9live

शिपरॉकेट IPO की लिस्टिंग आज (बुधवार, 19 अगस्त) सुबह 10:00 बजे (IST) स्टॉक एक्सचेंज पर होगी. शिपरॉकेट IPO का अलॉटमेंट सोमवार, 17 अगस्त को तय किया गया था. BSE की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान शिपरॉकेट के शेयर BSE और NSE दोनों पर एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में लिस्ट होंगे. आज सुबह 10:00 बजे (IST) से शिपरॉकेट के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी.

BSE के नोटिस के अनुसार, एक्सचेंज के ट्रेडिंग मेंबर्स को सूचित किया जाता है कि बुधवार, 19 अगस्त 2026 से शिपरॉकेट लिमिटेड के इक्विटी शेयर एक्सचेंज पर ‘B’ ग्रुप सिक्योरिटीज के तहत लिस्ट होंगे और उनमें ट्रेडिंग की अनुमति होगी.

कितना चल रहा जीएमपी?

इन्वेस्टरगेन के अनुसार, आज शिप रॉकेट IPO का GMP 36 है. IPO प्राइस बैंड की अपर लिमिट और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए, शिप रॉकेट शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 133 रुपये प्रति शेयर है, जो IPO के शेयर प्राइस 97 रुपये की कीमत से 37.11% अधिक है. पिछले 13 सेशन में ग्रे मार्केट की गतिविधियों को देखते हुए आज IPO का GMP ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि इसकी लिस्टिंग मजबूत हो सकती है.

कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?

1,617.5 करोड़ रुपये के IPO को बिडिंग बंद होने तक 99.38 गुना सब्सक्राइब किया गया था. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) हिस्से को 122.80 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कोटा 88.99 गुना बुक हुआ. रिटेल हिस्से के लिए ऑफर किए गए शेयरों से 46.42 गुना अधिक बोलियां मिलीं, जबकि एम्प्लॉई कोटा 55.51 गुना सब्सक्राइब हुआ.

बर्टेल्समैन, टेमासेक, ट्राइब कैपिटल और इटरनल जैसे निवेशकों का समर्थन पाने वाला यह IPO, 12 अगस्त से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था.

आईपीओ प्राइस बैंड

शिपरॉकेट ने IPO के लिए प्राइस बैंड 92-97 रुपये प्रति शेयर तय किया था. प्राइस बैंड के अपर लेवल पर इस इश्यू से 1,617.5 करोड़ रुपये जुटाए गए. इसमें 885.5 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 731.9 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था.

एंकर बुक

IPO से पहले शिप रॉकेट ने एंकर निवेशकों को 7.50 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए, जिससे प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 727.41 करोड़ रुपये जुटाए गए.

एंकर बुक में कई बड़े इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई, जिनमें गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट द्वारा मैनेज किया जाने वाला न्यूयॉर्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम, नोमुरा फंड्स आयरलैंड, सोसिएट जेनरेल-ODI और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी वगैरह शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Stock to Watch Today: ONGC, BPCL और RailTel जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकती है जोरदार हलचल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Loading...
Unable to load recommendations.