इस IPO का GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत! ₹166 के शेयर से मिल रहा ₹27200 का लिस्टिंग गेन

IPO बाजार में निवेशकों के लिए एक नया अवसर खुला है. 36.02 करोड़ रुपये के इस SME IPO को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह देखने को मिल रहा है. 166 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 34 रुपये के GMP ने संभावित 20% से अधिक लिस्टिंग गेन की उम्मीद बढ़ा दी है.

जुलाई के अंत तक पांच कंपनियां करीब 15000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO ला सकती हैं. Image Credit: Canva/ Money9

UHM Vacation SME IPO : SME IPO बाजार में एक और नया अवसर निवेशकों के सामने है. 36.02 करोड़ रुपये के इस बुक-बिल्ड इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में तेजी दिखाई दे रहे हैं. IPO का अपर प्राइस बैंड 166 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 34 रुपये तक पहुंच चुका है. इसके आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग 200 रुपये के आसपास मानी जा रही है, जो निवेशकों को करीब 20 फीसदी तक का संभावित रिटर्न दे सकती है। यानी 166 रुपये के इस शेयर से निवेशकों को 27,200 रुपये का मुनाफा हो सकता है.

UHM Vacation SME IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
कहां होगी लिस्टिंगBSE SME
SME IPO का प्रकारबुक बिल्ड इश्यू
इश्यू साइज₹36.02 करोड़
फ्रेश इश्यू₹27.21 करोड़
OFS₹6.97 करोड़
फेस वैल्यू (Face Value)₹10 प्रति इक्विटी शेयर
प्राइस (Price Band)₹157 – ₹166 प्रति शेयर

क्या है GMP का हाल?

IPO का अपर प्राइस बैंड 166 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. 4 जून 2026 को दोपहर 12:58 बजे पर, इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 34 रुपये है. IPO को अब तक 0.18 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है. GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 200 रुपये प्रति शेयर रहने की संभावना है, जो इश्यू प्राइस की तुलना में लगभग 20.48% का मुनाफे की ओर संकेत कर दे रहा है. यदि किसी निवेशक को एक लॉट का अलॉट होता है, तो 27,200 रुपये का लिस्टिंग हो सकता है. हालांकि, इसमें बदलाव संभव है.

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?

यह भी पढ़ें: Hexagon Nutrition-CMR Green Tech IPO में कौन देगा तगड़ा रिटर्न, 35% तक भागा GMP, जानें बिजनेस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.