इन 7 Small Cap Funds ने 5 साल में दिखाई लगातार शानदार परफॉर्मेंस, जानें लिस्ट का स्टार फंड कौन?

Nippon India Small Cap Fund, Invesco India Small Cap Fund और Edelweiss Small Cap Fund जैसे फंड्स ने लगातार प्रदर्शन के मामले में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. वहीं Quant Small Cap Fund और Bandhan Small Cap Fund ने बेहतर रिटर्न देकर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है.

म्यूचुअल फंड्स Image Credit: @Canva/Money9live

Small Cap Mutual Funds लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इनमें उतार-चढ़ाव और जोखिम भी ज्यादा होते हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए केवल ऊंचे रिटर्न ही नहीं, बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले फंड्स की पहचान करना भी जरूरी हो जाता है. कई Small Cap Funds ने पिछले पांच वर्षों में मजबूत और लगातार प्रदर्शन किया है. आइए इन फंड्स पर एक नजर डालते हैं.

Invesco India Small Cap Fund

Invesco India Small Cap Fund का Performance Consistency Score 70 फीसदी रहा. इस फंड का जोखिम भी अन्य फंड्स की तुलना में संतुलित है. फंड में High Momentum Exposure देखने को मिला, जबकि Value और Quality Exposure अपेक्षाकृत कम रही. पिछले पांच वर्षों में इस फंड ने 18.96 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. इसका AUM 9,208 करोड़ रुपये है.

Nippon India Small Cap Fund

Nippon India Small Cap Fund ने पिछले पांच वर्षों में इस फंड ने 19.9 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. वर्तमान में इसका AUM 61,809 करोड़ रुपये है.

ITI Small Cap Fund

ITI Small Cap Fund ने पिछले पांच वर्षों में 69 फीसदी का Performance Consistency Score दर्ज किया. फंड में High Momentum और High Value Exposure देखने को मिली, जबकि Quality Exposure मध्यम स्तर पर रही. इस फंड ने पांच वर्षों में 14.86 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. वर्तमान में इसका AUM 2,493 करोड़ रुपये है.

Edelweiss Small Cap Fund

Edelweiss Small Cap Fund का Performance Consistency Score 66 फीसदी रहा. फंड की निवेश रणनीति में High Momentum और High Quality Exposure शामिल है, जबकि Value Exposure मध्यम स्तर की रही. पिछले पांच वर्षों में इस फंड ने 16.7 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. इसका AUM 5,108 करोड़ रुपये है.

Bandhan Small Cap Fund

Bandhan Small Cap Fund ने 64 फीसदी का Performance Consistency Score हासिल किया. इस फंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी High Value Exposure रही, जबकि Momentum और Quality Exposure अपेक्षाकृत कम रही. फंड ने पिछले पांच वर्षों में 20.2 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. इसका AUM 20,130 करोड़ रुपये है.

Quant Small Cap Fund

Quant Small Cap Fund का Performance Consistency Score 60 फीसदी रहा. हालांकि इस फंड का जोखिम अन्य फंड्स की तुलना में ज्यादा माना गया है, लेकिन रिटर्न के मामले में इसने शानदार प्रदर्शन किया है. फंड में High Value Exposure, Medium Momentum Exposure और Low Quality Exposure देखने को मिला. पिछले पांच वर्षों में इसने 21.44 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. वर्तमान में इसका AUM 25,821 करोड़ रुपये है.

HSBC Small Cap Fund

HSBC Small Cap Fund ने पिछले पांच वर्षों में 59 फीसदी का Performance Consistency Score हासिल किया. इस फंड में High Momentum और High Quality Exposure देखने को मिली, जबकि Value Exposure मध्यम स्तर पर रही. पांच वर्षों में इसने 17.57 फीसदी का CAGR रिटर्न दिया है. फंड का AUM 13,882 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.