अब म्यूचुअल फंड में निवेश हुआ और आसान, एक ही प्लेफॉर्म पर मिलेगा 20,000 से ज्यादा विकल्प

HDFC SKY Image Credit:

भारत में डिजिटल निवेश का चलन तेजी से बढ़ रहा है. अब निवेशक सिर्फ निवेश करने का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि ऐसा समाधान चाहते हैं जहां उन्हें बेहतर रिसर्च, ज्यादा निवेश विकल्प और आसान अनुभव मिले. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए HDFC SKY अपने यूजर्स को 20,000 से ज्यादा म्यूचुअल फंड विकल्पों तक पहुंच उपलब्ध करा रहा है. इस प्लेटफॉर्म पर निवेशक अलग-अलग एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) के फंड्स की तुलना कर अपनी जरूरत और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार सही निवेश विकल्प चुन सकते हैं.

एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी निवेश प्रक्रिया

HDFC SKY का उद्देश्य निवेशकों को ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म देना है, जहां म्यूचुअल फंड खोजने से लेकर तुलना करने, निवेश करने और अपने पोर्टफोलियो की निगरानी तक का पूरा काम एक ही जगह से किया जा सके. इससे अलग-अलग ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो जाती है और निवेश प्रक्रिया अधिक आसान बनती है.

सभी प्रमुख कैटेगरी के म्यूचुअल फंड उपलब्ध

इस प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को कई तरह के म्यूचुअल फंड्स में निवेश का विकल्प मिलता है. इनमें Equity Funds, Debt Funds, Hybrid Funds, Index Funds, ELSS (टैक्स सेविंग) Funds और Liquid Funds जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं.

इससे निवेशक अपनी जोखिम उठाने की क्षमता, निवेश अवधि और वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से सही फंड का चयन कर सकते हैं. चाहे लंबी अवधि में संपत्ति बनानी हो या कम जोखिम वाले विकल्प तलाशने हों, अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई विकल्प उपलब्ध हैं.

फंड्स की तुलना करना हुआ आसान

HDFC SKY पर मौजूद रिसर्च और एनालिसिस टूल्स निवेशकों को अलग-अलग म्यूचुअल फंड्स की तुलना करने में मदद करते हैं. निवेशक किसी भी फंड का पिछला प्रदर्शन, जोखिम स्तर, NAV, एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM), फंड मैनेजर और अन्य जरूरी जानकारी देखकर फैसला ले सकते हैं. इस तरह निवेश से पहले फंड्स का मूल्यांकन करना आसान हो जाता है और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है.

SIP और एकमुश्त निवेश दोनों की सुविधा

प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को दो प्रमुख निवेश विकल्प मिलते हैं. पहला है SIP (Systematic Investment Plan), जिसके जरिए हर महीने या तय अंतराल पर छोटी-छोटी रकम निवेश की जा सकती है. यह उन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है जो नियमित निवेश के जरिए लंबी अवधि में संपत्ति बनाना चाहते हैं.

दूसरा विकल्प Lump Sum Investment का है, जिसमें निवेशक एक बार में बड़ी राशि निवेश कर सकते हैं. यह सुविधा उन निवेशकों के लिए उपयोगी है, जिनके पास एकमुश्त निवेश करने के लिए राशि उपलब्ध है.

एक ही डैशबोर्ड पर पोर्टफोलियो की निगरानी

HDFC SKY की मदद से निवेशक अपने पूरे म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को एक ही डैशबोर्ड पर देख सकते हैं. इसके अलावा SIP में बदलाव, अतिरिक्त निवेश (Top-up) और फंड रिडेम्प्शन जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इससे निवेशकों को अपने निवेश पर नजर रखना और जरूरत के मुताबिक बदलाव करना आसान हो जाता है.

20,000+ विकल्प का क्या मतलब?

HDFC SKY पर उपलब्ध 20,000 से अधिक म्यूचुअल फंड विकल्प अलग-अलग स्कीम, प्लान और उनके विभिन्न वैरिएंट्स का व्यापक संग्रह हैं. इसका मकसद निवेशकों को ज्यादा विकल्प देना है, ताकि वे अपनी निवेश रणनीति और वित्तीय जरूरतों के मुताबिक उपयुक्त फंड चुन सकें.

निवेशकों के लिए क्यों है उपयोगी?

आज के समय में निवेशक सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि बेहतर जानकारी, आसान तुलना और डिजिटल सुविधा भी चाहते हैं. HDFC SKY का यह प्लेटफॉर्म इन्हीं जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करता है. एक ही ऐप पर हजारों म्यूचुअल फंड्स, रिसर्च आधारित तुलना, SIP और लंपसम निवेश के विकल्प तथा पोर्टफोलियो ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं निवेशकों के लिए निवेश प्रक्रिया को अधिक सरल और व्यवस्थित बना सकती हैं. हालांकि, किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता, निवेश अवधि और वित्तीय लक्ष्यों का आकलन जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- मेटल सेक्टर पर बड़ा दांव! इन 4 Mutual Funds ने बढ़ाया एक्सपोजर; स्टील और एल्युमिनियम पर सबसे ज्यादा फोकस