हेल्थकेयर सेक्टर के इन Funds से मालामाल हुए निवेशक, 55 फीसदी तक का मिला रिटर्न

Mutual Fund: फार्मा सेक्टर पर कई निवेशकों की निगाहें होती हैं, इस सेक्टर में कितना दम है ये खासकर महामारी के दौरान पता चल गया. अगर आप भी इसमें निवेश का सोच रहे हैं तो म्यूचुअल फंड के जरिए भी निवेश कर सकते हैं.

ये हैं टॉप 6 फार्मा फंड जिसने पिछले एक साल में दिया तगड़ा रिटर्न Image Credit: warodom changyencham/Moment/ Getty Images

पिछले कई सालों से म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को कंपाउंडिंग की ताकत का अहसास तो हो ही गया होगा साथ ही ये भी समझ आ गया होगा कि गिरते हुए बाजार में भी रिस्क कम से कम ही रहता है. आज हम आपको हेल्थकेयर, फार्मा सेक्टर के पांच ऐसे फंड बताएंगे जिन्होंने पिछले एक साल में 50 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है और इनका एक्सपेंस रेश्यो भी कम है. चलिए जानते हैं पांच ऐसे दिग्गज फंड.

HDFC Pharma And Healthcare Fund – Direct Plan

एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. इसका एक्सपेंस रेश्यो 0.94 फीसदी है. पिछले एक साल में इस फंड ने 54.07 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड ने सन फार्मा, सिपला, डिवीज लैब, लुपिन, ipca लेबोरेटरीज जैसे स्टॉक्स में निवेश किया है.

ICICI Prudential Pharma Healthcare and Diagnostics (P.H.D) Fund – Direct Plan

ICICI के इस हेल्थकेयर फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.09 फीसदी है. पिछले एक साल में इस फंड ने 50.12 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड का ज्यादातर निवेश सन फार्मा, Dr. Reddy’S Labs, Cipla, Lupin और Aurobindo Pharma जैसे शेयर्स में हैं.

LIC MF Healthcare Fund – Direct Plan

एलआईसी के इस हेल्थकेयर फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.21 फीसदी है. पिछले एक साल में इस फंड ने 48.87 फीसदी रिटर्न दिया था. इस फंड का ज्यादातर निवेश सन फार्मा, Piramal Pharma, Artemis Medicare, Torrent pharma, Glenmark Pharma जैसी कंपनियों नें है.

ITI Pharma and Healthcare Fund – Direct Plan

आईटीआई के इस फार्मा फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.47 फीसदी है. काफी कम. पिछले एक साल में इस फंड ने 48.30 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड का ज्यादातर निवेश Sun Pharmaceutical, Lupin, Suven Pharma, Apollo Hospitals और Divi’s Lab जैसी कंपनियों में हैं.

DSP Healthcare Fund – Direct Plan

DSP के इस हेल्थकेयर फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.59 फीसदी है. पिछले एक साल में इस फंड ने 47.56 फीसदी रिटर्न दिया है. इस फंड का ज्यादातर निवेश Sun Pharmaceutical, Suven Pharma, Ipca Laboratories, Cipla और Illumina (ILMN) में है.

UTI Healthcare Fund – Direct Plan

एक एक्स्ट्रा फंड की जानकारी भी आपको दे देते हैं क्योंकि इसका रिटर्न भी DSP फंड के लगभग बराबर है. UTI के इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.28 फीसदी है. पिछले एक साल में इसने 47.01 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस फंड का ज्यादातर निवेश Sun Pharmaceutical, Cipla, Ajanta Pharma, Dr. Reddy’s Lab और Gland Pharma जैसी कंपनियों में हैं.

डिसक्‍लेमर– मनी9लाइव आपको किसी शेयर या म्‍यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां सिर्फ जानकारी दी गई है. इंवेस्‍टमेंट से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्‍य लें. रिटर्न 12 नवंबर 2024 के अनुसार है (स्रोत: वैल्‍यू रिसर्च)

Latest Stories

Quant Small Cap Fund ने बदला पोर्टफोलियो, Reliance Industries समेत 9 स्टॉक से किया Exit; 5 नए शेयरों पर लगाया दांव

जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़कर 28,973 करोड़ हुआ, डेट फंड से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की निकासी

Quant Small Cap Fund: जून में रिलायंस समेत 9 शेयरों से एग्जिट, अडानी के दो शेयरों में बढ़ाया दांव

अब विदेशी नहीं, घरेलू निवेशकों का दबदबा! Mutual Funds की होल्डिंग पहली बार FPI से बड़ी, ₹76.41 लाख करोड़ हुई

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुलाई में लॉन्च हुए कई नए फंड्स, गोल्ड से लेकर मिडकैप तक में मिलेगा निवेश का मौका

JioBlackRock का बड़ा प्लान! 3 साल में लॉन्च करेगा म्यूचुअल फंड का पूरा पोर्टफोलियो; आएंगे नए SIFs, ETFs और GIFT City प्रोडक्ट्स