Invesco Mutual Fund का बड़ा फैसला… 3 विदेशी फंड्स में नया निवेश बंद, SIP भी रुकी; जानें क्या करें निवेशक

Invesco Mutual Fund ने अपने 3 विदेशी Fund of Funds यानी FoF स्कीम्स में नए निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है. कंपनी ने कहा है कि यह फैसला विदेशों में निवेश की तय सीमा को पार होने से बचाने के लिए लिया गया है. यह रोक 11 मई 2026 के कारोबार बंद होने के बाद से लागू हो गई है. इसके बाद अब इन स्कीम्स में नया पैसा नहीं लगाया जा सकेगा. इसमें लंपसम निवेश, SIP, STP और दूसरी नई निवेश योजनाएं भी शामिल हैं.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Canva

Invesco Mutual Fund: विदेशी बाजारों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Invesco Mutual Fund ने अपने 3 विदेशी Fund of Funds यानी FoF स्कीम्स में नए निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है. कंपनी ने कहा है कि यह फैसला विदेशों में निवेश की तय सीमा को पार होने से बचाने के लिए लिया गया है.

यह रोक 11 मई 2026 के कारोबार बंद होने के बाद से लागू हो गई है. इसके बाद अब इन स्कीम्स में नया पैसा नहीं लगाया जा सकेगा. इसमें लंपसम निवेश, SIP, STP और दूसरी नई निवेश योजनाएं भी शामिल हैं. हालांकि पुराने निवेशकों के पैसे निकालने या SWP जैसी सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

किन स्कीम्स में लगा निवेश पर ब्रेक

Invesco Mutual Fund ने जिन 3 स्कीम्स में नया निवेश रोका है, उनमें शामिल हैं:

  • Invesco India – Invesco Global Equity Income Fund of Fund
  • Invesco India – Invesco Pan European Equity Fund of Fund
  • Invesco India – Invesco Global Consumer Trends Fund of Fund

इन स्कीम्स के जरिए निवेशक विदेशी शेयर बाजारों और अंतरराष्ट्रीय फंड्स में पैसा लगाते थे.

क्या-क्या हुआ बंद

कंपनी ने साफ किया है कि अब इन स्कीम्स में:

  • नया लंपसम निवेश नहीं होगा.
  • नई SIP शुरू नहीं की जा सकेगी.
  • STP और IDCW Transfer Plans की नई रजिस्ट्रेशन भी बंद रहेगी.

इसके अलावा 11 मई 2026 तक रजिस्टर्ड पुरानी SIP और STP की किश्तें भी फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं. हालांकि कंपनी ने कहा है कि ये रजिस्ट्रेशन सिस्टम में एक्टिव रहेंगे और जब दोबारा निवेश शुरू होगा, तब इन्हें फिर से चालू कर दिया जाएगा.

आखिर क्यों लिया गया यह फैसला

SEBI ने विदेशी निवेश की एक सीमा तय कर रखी है. म्यूचुअल फंड कंपनियां उसी सीमा के अंदर रहकर विदेशी शेयरों और फंड्स में निवेश कर सकती हैं. Invesco का कहना है कि वह तय सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहता, इसलिए एहतियात के तौर पर नए निवेश अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं.

निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा

कंपनी ने कहा है कि जिन निवेशकों ने पहले से पैसा लगाया हुआ है, उनके लिए कई सुविधाएं जारी रहेंगी.

  • निवेशक अपना पैसा निकाल सकते हैं.
  • Switch-out की सुविधा जारी रहेगी.
  • SWP यानी Systematic Withdrawal Plan जारी रहेगा.
  • पुराने SWP इंस्टॉलमेंट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

यानी फिलहाल सिर्फ नया निवेश और SIP जैसी एंट्री अस्थायी रूप से रोकी गई है.

निवेशकों को क्या करना चाहिए

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई स्थायी बंदी नहीं है. यह सिर्फ नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया कदम है. ऐसे में निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिन लोगों की SIP रुकी है, उन्हें AMC की अगली अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ₹3 की बढ़ोतरी… सिर्फ पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगा झटका, खाने-पीने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक बढ़ सकता है खर्च