इस फंड ने ₹10000 की मंथली SIP को 19 साल में बनाया ₹1.59 करोड़, इन स्टॉक्स में सबसे अधिक होल्डिंग

कोटक मिडकैप फंड ने 19 साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹10,000 की SIP को ₹1.59 करोड़ में बदला है. फंड ने 20% से ज्यादा CAGR दिया और निफ्टी मिडकैप इंडेक्स से बेहतर रिटर्न दिया. GE Vernova, Fortis और IPCA जैसी कंपनियां इसकी प्रमुख होल्डिंग में शामिल हैं.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Canva

Kotak Mahindra Asset Management: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट का प्रमुख फंड कोटक मिडकैप फंड (पहले कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड) ने अपने 19 साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान फंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देते हुए 20% से अधिक CAGR हासिल किया है. यह फंड निफ्टी मिडकैप 150 TRI और निफ्टी मिडकैप 100 TRI को बेंचमार्क के रूप में फॉलो करता है. इस फंड ने ₹10,000 की मासिक SIP को 19 साल में ₹1.59 करोड़ कर दिया है. आइये विस्तार से समझते हैं.

₹10,000 की मासिक SIP से बने ₹1.59 करोड़

लंबी अवधि के निवेश में म्यूचुअल फंड्स की ताकत एक बार फिर सामने आई है. कोटक मिडकैप फंड (पूर्व में कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड) ने 19 साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. कंपनी के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इस फंड में हर महीने ₹10,000 की SIP की होती, तो कुल ₹22.80 लाख का निवेश बढ़कर करीब ₹1.59 करोड़ हो जाता. इस दौरान फंड ने लगभग 17.87% CAGR का रिटर्न दिया है.

अवधिSince Inception10 Years7 Years5 Years3 Years1 Year
कुल निवेश (₹)22,80,00012,00,0008,40,0006,00,0003,60,0001,20,000
कुल वैल्यू (₹)1,59,59,13632,13,06717,73,7609,24,4394,50,3051,26,706
स्कीम रिटर्न (%)17.8718.7421.0217.3615.1610.68

कैसा रहा प्रदर्शन

फंड का कुल AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) करीब ₹61,694 करोड़ है और इसे अतुल भोले मैनेज कर रहे हैं.

अवधिकोटक मिडकैप फंड (%)निफ्टी मिडकैप 150 TRI (%)निफ्टी मिडकैप 100 TRI (%)
Since Inception20.35%18.36%16.92%
Last 1 Year27.20%23.94%24.23%
Last 3 Years23.38%24.92%25.97%
Last 5 Years20.83%20.75%21.39%

फंड की टॉप-10 होल्डिंग

कोटक मिडकैप फंड ने इन शेयरों में 28 फरवरी 2026 तक सबसे अधिक निवेश कर रखा था.

क्रमस्टॉकनेट एसेट्स में हिस्सा (%)
1GE Vernova T&D India Ltd5.08
2Fortis Healthcare India Ltd4.25
3IPCA Laboratories Ltd2.98
4KEI Industries Ltd2.90
5Mphasis Ltd2.89
6Indian Bank2.80
7Bharat Electronics Ltd2.42
8JK Cement Ltd2.22
9Solar Industries India Ltd2.16
10Vishal Mega Mart Ltd2.12

इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड्स में निवेश के लिए गिफ्ट कार्ड्स और प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स को मिल सकती है अनुमति, SEBI कर रहा विचार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.