मार्च में Quant Small Cap Fund का बड़ा दांव! Adani Enterprises और HDFC Bank समेत इन 10 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 में Quant Small Cap Fund ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए Adani Enterprises और HDFC Bank समेत 10 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. बाजार की अस्थिरता के बीच फंड ने डिफेंसिव रणनीति अपनाते हुए लार्ज कैप और मजबूत सेक्टर पर फोकस बढ़ाया है. इस दौरान किसी भी स्टॉक में कटौती नहीं की गई, बल्कि Safari Industries India को नए निवेश के रूप में शामिल किया गया है.

Quant Small Cap Fund: मार्च 2026 में Quant Small Cap Fund ने अपने पोर्टफोलियो में अहम बदलाव करते हुए बाजार को स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अब अधिक संतुलित और डिफेंसिव रणनीति की ओर बढ़ रहा है. फंड ने Adani Enterprises और HDFC Bank समेत 10 प्रमुख कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. बाजार की अस्थिरता के बीच यह कदम लिक्विडिटी को मजबूत करने और जोखिम को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. खास बात यह रही कि फंड ने किसी भी स्टॉक में कटौती नहीं की, बल्कि नए स्टॉक्स भी जोड़े, जो इसकी लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्ट्रेटेजी को दिखा रहा है.
इन बड़े स्टॉक्स में बढ़ाया निवेश
मासिक पोर्टफोलियो से पता चलता है कि फंड ने Adani Enterprises में 2.96 लाख शेयर जोड़कर अपनी कुल हिस्सेदारी 27.64 लाख शेयर तक पहुंचा दी. वहीं, HDFC Bank में 7.53 लाख शेयर की बढ़ोतरी के साथ कुल होल्डिंग 21.48 लाख शेयर हो गई. इसके अलावा, IRB Infrastructure Developers में 3.66 करोड शेयर और Manappuram Finance में 75 लाख शेयर जोड़े गए. फंड ने Ravindra Energy और Sequent Scientific में भी निवेश बढ़ाकर अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है.
नए स्टॉक की एंट्री, कोई एग्जिट नहीं
मार्च में फंड ने किसी भी स्टॉक से बाहर निकलने या अपनी हिस्सेदारी घटाने का फैसला नहीं किया. इसके बजाय, Safari Industries India को नए स्टॉक के रूप में जोड़ा गया. इसमें 91,433 शेयर खरीदे गए, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 1308 करोड रुपये रही. यह कदम दिखाता है कि फंड नए ग्रोथ अवसरों पर भी नजर बनाए हुए है.
पोर्टफोलियो और AUM की स्थिति
मार्च में फंड का कुल पोर्टफोलियो 100 स्टॉक्स का रहा, जो फरवरी में 99 था. हालांकि, एसेट अंडर मैनेजमेंट घटकर 25,820 करोड रुपये रह गया, जो पहले 27,653 करोड रुपये था. फंड ने लगभग 25 सेक्टर में निवेश बनाए रखकर डायवर्सिफिकेशन को मजबूत रखा है, जिससे जोखिम को कम करने में मदद मिलती है.
डिफेंसिव रणनीति पर फोकस
Quant Mutual Fund ने पिछले एक साल में लार्ज कैप स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह रणनीति बाजार गिरावट के दौरान नुकसान को सीमित करने में मददगार साबित हुई है. साथ ही, फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर में एक्सपोजर बढ़ाकर फंड ने ग्रोथ और लिक्विडिटी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें: TCS Q4 Results 2026: मुनाफा 12 फीसदी उछलकर 13718 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 9% से अधिक की बढ़ोतरी; डिविडेंड का ऐलान
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.