10 हजार की SIP से बन सकते हैं ₹15 करोड़, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पहले निवेशक कृतिक, जिनकी उम्र 25 वर्ष है, हर महीने ₹10,000 की एसआईपी कर रहे हैं और हर साल निवेश में 10% की बढ़ोतरी (स्टेप-अप) करने की योजना रखते हैं. उनका लक्ष्य 35 साल में ₹5 करोड़ का फंड बनाना है. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि निवेश लंबे समय तक अनुशासन के साथ जारी रखा जाए और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले, तो उनका लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकता है. ऐसे में उनका कुल कॉर्पस ₹5 करोड़ से कहीं अधिक, करीब ₹15 करोड़ तक भी पहुंच सकता है. इसलिए सबसे जरूरी बात है कि निवेश बीच में न रोकें और हर साल निवेश बढ़ाते रहें.
दूसरे निवेशक मुकुंद के पोर्टफोलियो में कई म्यूचुअल फंड हैं, लेकिन कुछ फंड्स में अधिक ओवरलैप देखने को मिला. विशेषज्ञों ने सलाह दी कि एक जैसी निवेश रणनीति वाले फंड कम रखें और केवल अच्छी गुणवत्ता वाले 2-3 फंड्स पर ध्यान दें. केवल कुछ महीनों की कमजोर परफॉर्मेंस देखकर एसआईपी बंद करना सही फैसला नहीं माना गया. लंबी अवधि के निवेश में धैर्य रखना सबसे जरूरी होता है. निवेश हमेशा अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार करें और जरूरत पड़ने पर किसी योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद लें.