SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर, मार्च में इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में 40450 करोड़ का आया इंवेस्‍टमेंट, डेट से लोगों ने निकाले पैसे

गोल्ड ETF में मार्च में 2,266 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो फरवरी के 5,255 करोड़ रुपये से कम है. इससे साफ है कि हाल की तेजी के बाद इस कैटेगरी में थोड़ी सुस्ती आई है. ‘अन्य स्कीम्स’, जिसमें ETF शामिल हैं, में 30,768 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया. यह फरवरी के 13,879 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है, जिससे इंडस्ट्री को कुछ सहारा मिला.

AMFI Image Credit: Canva, AMFI

मार्च में म्यूचुअल फंड SIP निवेश ने नया रिकॉर्ड बनाया, मंथली इनफ्लो बढ़कर 32,087 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो फरवरी के 29,845 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 8 फीसदी ज्यादा है. फरवरी में इनफ्लो में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, जबकि उससे पहले लगातार दो महीनों तक SIP निवेश 30,000 करोड़ रुपये के ऊपर बना हुआ था. सालाना आधार पर भी SIP का रुझान मजबूत रहा. मार्च 2025 के 25,925 करोड़ रुपये की तुलना में मार्च 2026 में मंथली SIP इनफ्लो करीब 24 फीसदी बढ़ा है.

कुल इंडस्ट्री में आउटफ्लो

AMFI रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का आंकड़ा देखें तो मार्च में 2.39 लाख करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो दर्ज हुआ. फरवरी में जहां 94,543 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो था, वहीं मार्च में तस्वीर पूरी तरह उलट गई.

डेट फंड्स से भारी निकासी

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह डेट म्यूचुअल फंड्स से भारी निकासी रही. मार्च में डेट फंड्स से करीब 2.94 लाख करोड़ रुपये का आउटफ्लो हुआ, जबकि फरवरी में इसमें 42,106 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया था. आमतौर पर इस तरह की तेज निकासी वित्तीय साल के अंत में संस्थागत निवेशकों और ट्रेजरी मूवमेंट के चलते होती है.

हाइब्रिड स्कीम्स में भी गिरावट

हाइब्रिड फंड्स में भी निवेशकों का रुझान कमजोर रहा. मार्च में इन स्कीम्स से 16,538 करोड़ रुपये का आउटफ्लो हुआ, जबकि फरवरी में 11,983 करोड़ रुपये का इनफ्लो था.

ETF और अन्य स्कीम्स ने दिया सपोर्ट

‘अन्य स्कीम्स’, जिसमें ETF शामिल हैं, में 30,768 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया. यह फरवरी के 13,879 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है, जिससे इंडस्ट्री को कुछ सहारा मिला.

गोल्ड ETF में इनफ्लो घटा

गोल्ड ETF में मार्च में 2,266 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो फरवरी के 5,255 करोड़ रुपये से कम है. इससे साफ है कि हाल की तेजी के बाद इस कैटेगरी में थोड़ी सुस्ती आई है.

सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड्स स्थिर

रिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स जैसे सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम्स में निवेश लगभग स्थिर रहा. मार्च में 256 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया, जो फरवरी के 247 करोड़ रुपये के आसपास ही है.

इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, 2 ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.