SIP Plan : 2025 में इन 13 स्मॉल कैप Mutual funds पर रखें नजर, 1 साल में मिला 48 फीसदी तक रिटर्न

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में जोखिम तो होता है, लेकिन इनमें शानदार रिटर्न की संभावना भी होती है. पिछले तीन वर्षों में कई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने शानदार प्रदर्शन किया है और रिटर्न के मामले में बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया है.

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड Image Credit: Getty Images Editorial

भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है. विश्लेषकों के मुताबिक, Small cap mutual funds (MFs) में निवेश के लिए बेहतर संभावनाएं हैं. स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में अधिक जोखिम होता है, हालांकि रिटर्न की संभावना भी अधिक होती है. पिछले तीन सालों में कई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने सालाना बेंचमार्क इंडेक्स से ज्यादा रिटर्न दिया है और अल्फा गेन हासिल किया है.

AMFI की वेबसाइट पर 3 जनवरी 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 13 स्मॉल कैप फंडों ने अल्फा रिटर्न दिया है, जो बीएसई 250 स्मॉलकैप टोटल रिटर्न इंडेक्स (22.03 फीसदी) और निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स (22.65 फीसदी) से अधिक है.

अल्फा रिटर्न देने वाले Small cap mutual funds

  • बंधन स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 29.37 फीसदी
  • आईटीआई स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 27.39 फीसदी
  • इन्वेस्को इंडिया स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 27.28 फीसदी
  • निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 26.85 फीसदी
  • क्वांट स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 26.61 फीसदी
  • टाटा स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 25.77 फीसदी
  • फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड (डायरेक्ट): 25.72 फीसदी
  • एलआईसी एमएफ स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 25.62 फीसदी
  • एचएसबीसी स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 24.74 फीसदी
  • एडलवाइस स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 24.04 फीसदी
  • बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 24.02 फीसदी
  • एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 23.49 फीसदी
  • डीएसपी स्मॉल कैप फंड (डायरेक्ट): 22.21 फीसदी

यह भी पढ़ें: NTPC Green Energy जैसी 11 कंपनियां लार्ज कैप में शामिल, OLA भी मिडकैप की सफर पर


एक्सपर्ट के मुताबिक बेस्ट Small cap mutual funds

विशेषज्ञों ने निवेशकों को कुछ मजबूत स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड की सलाह दी है, जिनका एक साल का रिटर्न बेहद शानदार रहा है. इनमें मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप, बंधन स्मॉल कैप, टाटा स्मॉल कैप, एचएसबीसी स्मॉल कैप और महिंद्रा मनुलाइफ स्मॉल कैप शामिल हैं. AMFI की वेबसाइट पर 3 जनवरी 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में इन फंडों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा है.

  • मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप: 48.84 फीसदी
  • बंधन स्मॉल कैप: 43.97 फीसदी
  • टाटा स्मॉल कैप: 31.70 फीसदी
  • एचएसबीसी स्मॉल कैप: 30.54 फीसदी
  • महिंद्रा मनुलाइफ स्मॉल कैप: 27.27 फीसदी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी भी शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. किसी भी निवेश से पहले स्वयं रिसर्च करें और अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा अवश्य करें. म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन हैं.

Latest Stories

Quant Small Cap Fund ने बदला पोर्टफोलियो, Reliance Industries समेत 9 स्टॉक से किया Exit; 5 नए शेयरों पर लगाया दांव

जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़कर 28,973 करोड़ हुआ, डेट फंड से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की निकासी

Quant Small Cap Fund: जून में रिलायंस समेत 9 शेयरों से एग्जिट, अडानी के दो शेयरों में बढ़ाया दांव

अब विदेशी नहीं, घरेलू निवेशकों का दबदबा! Mutual Funds की होल्डिंग पहली बार FPI से बड़ी, ₹76.41 लाख करोड़ हुई

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुलाई में लॉन्च हुए कई नए फंड्स, गोल्ड से लेकर मिडकैप तक में मिलेगा निवेश का मौका

JioBlackRock का बड़ा प्लान! 3 साल में लॉन्च करेगा म्यूचुअल फंड का पूरा पोर्टफोलियो; आएंगे नए SIFs, ETFs और GIFT City प्रोडक्ट्स