₹15 लाख का लोन लेकर भी पाएं प्रॉफिट, ₹2.92 लाख तक का होगा मुनाफा! पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बन सकती है गेम चेंजर

15 लाख का कार लोन लेकर भी सही रणनीति से मुनाफा कमाया जा सकता है. लोन की EMI चुकाते हुए उतनी ही रकम India Post की MIS स्कीम में निवेश कर, मिलने वाले ब्याज को RD में डालने से 5 साल में 21.60 लाख तक की रकम बनती है. कुल खर्च निकालने के बाद करीब 2.92 लाख तक का प्रॉफिट संभव है.

लोन से कमाएं प्रॉफिट Image Credit:

Loan Profit Strategy: आमतौर पर लोग मानते हैं कि लोन लेना मतलब सीधा नुकसान होता है, क्योंकि उस पर ब्याज देना पड़ता है. लेकिन अगर सही प्लानिंग की जाए, तो यही लोन आपके लिए मुनाफे का सौदा भी बन सकता है. आज हम आपको ऐसी ही एक फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी के बारे में बताएंगे, जिसके तहत आप 15 लाख रुपये के लोन पर भी करीब 2,92,317 रुपये तक का प्रॉफिट पा सकते हैं.

अगर आप 18 लाख तक की कोई कार खरीदना चाहते हैं और आपके पास 18 लाख पहले से मौजूद हैं, तो आप एक स्मार्ट फाइनेंशियल स्ट्रेटजी के जरिए अच्छा पैसा बना सकते हैं, वो भी बिना किसी जोखिम के. आइए जानते हैं कैसे.

कैस बनेगा प्रॉफिट ?

इसके तहत, अगर आपके पास 18 लाख रुपये हैं, तब भी आप 15 लाख का कार लोन लेना होगा. मान लीजिए आपने SBI बैंक से कार लोन लिया. बैंक का कार लोन 8.9 फीसदी से शुरू होता है. ऐसे में अगर आपने लगभग 9 फीसदी ब्याज दर पर लोन लिया, तो SBI कार लोन कैलकुलेटर के अनुसार आपको 5 साल में 15 लाख पर करीब 3,67,000 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे. वहीं आपकी मासिक EMI लगभग 31,130 रुपये बनेगी.

अब सवाल आता है कि इसमें प्रॉफिट कैसे बनाया जाए ?

सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि लोन लेने के बाद बची हुई रकम को खाली नहीं छोड़ा गया, बल्कि उसे निवेश में लगाना होगा.

15 लाख रुपये को पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में निवेश करें, जिस पर 7.4 फीसदी की दर से हर महीने 9,250 रुपये ब्याज मिलता है. अब इस ब्याज को आगे रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश किया गया, जिस पर करीब 6.7 फीसदी ब्याज मिलता है. इसमें पैसा क्वार्टरली कंपाउंड होता है. इस हिसाब से 5 साल में आपने करीब 5,55,000 रुपये निवेश किए, जिस पर आपको 1,05,132 रुपये का ब्याज मिलेगा. इस तरह कुल मिलाकर 5 साल में 6,60,132 रुपये बन गए.

अब देखते हैं कि 5 साल में कुल कितना सेफ प्रॉफिट बनता है ?

इस हिसाब से 15 लाख जो आपने MIS में लगाए थे, वह मूलधन और RD की मैच्योरिटी रकम 6,60,132 मिलाकर कुल 21,60,132 रुपये हो जाते हैं.

अब समझते हैं कि इसमें फायदा कैसे होता है.

इस हिसाब से आपने 15 लाख के कार लोन पर कुल 18,67,815 रुपये चुकाएं. वहीं पोस्ट ऑफिस स्कीम के जरिए आपने 21,60,132 रुपये बना लिए. ऐसे में अगर लोन की कुल राशि को घटा दें, तो आपको करीब 2,92,317 रुपये का प्रॉफिट हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- सरकार का बड़ा प्लान, PF वेतन सीमा ₹30000 तक बढ़ाने की तैयारी; लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा