आज रात 8:30 बजे PM मोदी का संबोधन, क्या महिला आरक्षण बिल पर करेंगे बड़ा ऐलान; जानें डिटेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण बिल और संसद में हाल की घटनाओं पर बात कर सकते हैं. लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण वाला बिल जरूरी वोट न मिलने के कारण पास नहीं हो सका. इससे सरकार और विपक्ष के बीच विवाद बढ़ गया है.
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. उनके इस संबोधन को लेकर देश भर में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि वे किन मुद्दों पर बात करेंगे. माना जा रहा है कि हाल ही में महिला आरक्षण बिल और संसद में हुए घटनाक्रम इस भाषण के मुख्य विषय हो सकते हैं. पिछले दो दिनों में संसद में जो कुछ हुआ, उसने राजनीतिक माहौल को काफी गरमा दिया है. ऐसे में PM मोदी का यह संबोधन काफी अहम माना जा रहा है.
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास
लोकसभा में हाल ही में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पेश किया गया था. इस बिल में महिलाओं को 33 आरक्षण देने का प्रस्ताव था. साथ ही लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने की बात भी शामिल थी. लेकिन यह बिल पास नहीं हो सका. ऐसे में उम्मीद है कि PM मोदी इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं और इसपर सरकार आगे क्या कर सकती है इसका ऐलान कर सकते हैं.
बिल पास न होने से बढ़ा राजनीतिक विवाद
इस बिल को लेकर संसद में काफी बहस देखने को मिली. बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट आए. लेकिन इसे पास करने के लिए 352 वोट जरूरी थे. जरूरी संख्या पूरी न होने के कारण बिल गिर गया. इस घटना के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को दोषी ठहरा रहें हैं.
12 साल में पहली बड़ी असफलता
पिछले 12 साल के शासन में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार संसद में कोई अहम बिल पास नहीं करा पाई. इससे सरकार की रणनीति और सहयोगी दलों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. इस घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिये से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
2029 चुनाव से पहले नहीं मिलेगा फायदा
अब इस बिल के पास न होने का असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ सकता है. नई जनगणना से पहले महिला आरक्षण लागू नहीं हो पाएगा. इसका मतलब है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका फायदा नहीं मिलेगा. इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की योजना को झटका लगा है.
ये भी पढ़ें– लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, जानें- समर्थन और विरोध में कितने पड़े वोट
सरकार की आगे की योजना क्या
सरकार ने पहले तीन नए बिल पेश किए थे जिनमें महिला आरक्षण को लागू करने की योजना थी. इसके लिए 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव भी रखा गया था. अब जब यह बिल पास नहीं हो पाया है तो सरकार आगे क्या कदम उठाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है. PM मोदी का आज का संबोधन इस दिशा में कुछ संकेत दे सकता है.
Latest Stories
TV9 Corporate Badminton Championship: पहले दिन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक… Pullela Gopichand बोले- ऐसे आयोजन से बढ़ती है फिटनेस
TV9 CBC 2026: TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज, हैदराबाद में सजा बैडमिंटन का महाकुंभ
NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड, अगले साल से होंगे ऑनलाइन टेस्ट
