₹4000 से कम कीमत में मिल रहे ये 5 इंडक्शन, हर तरह के बर्तन में कर सकते हैं इस्तेमाल, जानें रेटिंग और खास फीचर्स

देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है. ऐसे समय में इंडक्शन कुकटॉप एक आसान और किफायती विकल्प बनकर सामने आया है. बाजार में 4,000 रुपये से कम कीमत में कई अच्छे इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं, जो कम समय में खाना पकाने के साथ-साथ बिजली की खपत भी संतुलित रखते हैं.

5 Induction under ₹4000 Image Credit: @AI/Money9live

5 Induction under ₹4000: देश के कई हिस्सों में चल रहे LPG सिलेंडर संकट के कारण लोगों को खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई राज्यों में सिलेंडर मिलने में कई-कई दिन लग रहे हैं. ऐसे में कई लोग वैकल्पिक तरीकों से खाना बनाने की सोच रहे हैं. शहरों में इंडक्शन कुकटॉप इस समय एक आसान और किफायती विकल्प बनकर सामने आया है. बाजार में 4,000 रुपये से कम कीमत में कई अच्छे इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं, जो रोजमर्रा की कुकिंग को आसान बना सकते हैं. इस रिपोर्ट में 4000 रुपये से कम 5 ऐसे इंडक्शन कुकटॉप के बारे में बताया गया है, जो एलपीजी सिलेंडर संकट के वक्त किफायती विकल्प हो सकते हैं.

Philips Viva Collection HD4928

इस लिस्ट में पहला नाम Philips Viva Collection HD4928 का है. यह 2100W की पावर के साथ आता है और अपनी भरोसेमंद क्वालिटी के लिए जाना जाता है. फिलिप्स लंबे समय से घरेलू उपकरण बनाने के लिए मशहूर है और इस मॉडल को भी यूजर्स और एक्सपर्ट्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं. Flipkart पर इसे 4.3/5 स्टार रिव्यू मिले हैं.

इसमें हाई क्वालिटी ग्लास पैनल दिया गया है और साथ ही Roast और Slow Cook जैसे खास कुकिंग मोड भी मिलते हैं, जो अलग-अलग तरह के खाने बनाने में मदद करते हैं.

कीमत: लगभग 3,699 रुपये

Bajaj IRX 220F Infrared Induction Cooktop

दूसरा विकल्प Bajaj IRX 220F Infrared Induction Cooktop है, जिसकी पावर 2200W है. यह कुकटॉप लगभग सभी तरह के बर्तनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें टच कंट्रोल दिए गए हैं. इसकी मदद से समय, तापमान और पावर लेवल आसानी से सेट किए जा सकते हैं. इसमें 3 प्रीसेट कुकिंग मोड और 11 अलग-अलग पावर लेवल मिलते हैं. साथ ही डिजिटल डिस्प्ले और इंसेक्ट प्रोटेक्शन जैसी सुविधा भी दी गई है, जिससे कुकटॉप साफ रखना आसान हो जाता है. Flipkart पर इसे 3.7 रेटिंग दिया गया है.

कीमत: लगभग 3,299 रुपये

Kent Star Induction Cooktop

अगर आपको ज्यादा पावर वाला कुकटॉप चाहिए, तो Kent Star Induction Cooktop एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें 3000W की पावर दी गई है. ज्यादा पावर होने के कारण यह खाना जल्दी पकाने में मदद करता है. इसमें टच बटन, LED डिस्प्ले, टर्बो कुकिंग मोड, ओवरहीट प्रोटेक्शन और ऑटो टर्न-ऑफ जैसे फीचर भी मिलते हैं. Amazon पर इसे 3.8 रेटिंग दिया गया है.

कीमत: लगभग 3,699 रुपये

Glen 2200W Infrared Cooktop Stove

अगला विकल्प Glen 2200W Infrared Cooktop Stove है. इसकी खास बात यह है कि इसे सिर्फ इंडक्शन की तरह ही नहीं, बल्कि ग्रिल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें स्टील ग्रिल रैक, टच कंट्रोल, क्रिस्टल ग्लास प्लेट और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं. साथ ही इसमें तीन कुकिंग मोड हैं. कंपनी इस मॉडल पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है. Amazon पर इसे 3.6 रेटिंग दिया गया है.

कीमत: लगभग 4,099 रुपये

Longway Cruiser Induction Cooktop

इस लिस्ट में सबसे सस्ता विकल्प Longway Cruiser Induction Cooktop है. इसकी कीमत कम होने के बावजूद इसमें कई अच्छे फीचर मिलते हैं. यह 2000W की पावर के साथ आता है, जिससे खाना पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता. इसमें ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी दी गई हैं. कुकिंग के लिए इसमें 8 अलग-अलग मोड मिलते हैं. खास बात यह है कि कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी देती है. कंपनी की वेबसाइट पर इसे 4.4 रेटिंग मिली है.

कीमत: लगभग 1,599 रुपये

इंडक्शन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय सबसे पहले उसकी वाट क्षमता (Wattage) पर ध्यान देना जरूरी है. ज्यादा वाट वाला कुकटॉप खाना जल्दी पकाता है. अगर आप इसे रोजाना के मुख्य कुकिंग के लिए लेना चाहते हैं, तो 1900W से 2100W के बीच का मॉडल बेहतर माना जाता है. उदाहरण के तौर पर, 2100W का इंडक्शन लगभग 4 मिनट में 1 लीटर पानी उबाल सकता है, जबकि 1200W से 1600W वाले मॉडल को वही काम करने में करीब 6-7 मिनट लग सकते हैं. हालांकि ज्यादा वाट का मतलब बिजली की खपत भी ज्यादा होती है. इसलिए खरीदने से पहले यह भी समझ लेना चाहिए कि आपके इलाके में बिजली का प्रति यूनिट खर्च कितना है और उसके हिसाब से इंडक्शन का इस्तेमाल कितना महंगा पड़ेगा.