8th Pay Commission: पेंशन 67% और फैमिली पेंशन 50% करने की मांग, जानें किसे होगा फायदा

8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स के लिए कई अहम मांगें रखी गई हैं. NC- JCM ने फूल पेंशन को लास्ट सैलरी का 67 फीसदी और फैमिली पेंशन को 50 फीसदी करने की मांग की है. बढ़ी हुई फैमिली पेंशन का लाभ 70 साल तक देने और 65 साल की उम्र के बाद अतिरिक्त पेंशन की भी मांग है.

NC-JCM ने फूल पेंशन को लास्ट सैलरी का 67 फीसदी करने की मांग की है. Image Credit: Tv9

8वां वेतन आयोग लागू करने की प्रक्रिया अब अहम दौर में पहुंच गई है. आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी मांगों पर चर्चा शुरू कर दी है. इसी बीच NC-JCM ने पेंशन और फैमिली पेंशन को लेकर कई बड़ी मांगें रखी हैं. इनमें फूल पेंशन कोल का 67 फीसदी करने और फैमिली पेंशन को 50 फीसदी करने की मांग शामिल है. अगर इन मांगों को मंजूरी मिलती है तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिल सकता है.

8वां वेतन आयोग में पेंशन 67 फीसदी करने की मांग

NC-JCM ने मांग की है कि कर्मचारियों की फूल पेंशन को आखिरी वेतन का 67 फीसदी किया जाए. मौजूदा व्यवस्था में पेंशन की कैलकुलेशन अलग नियमों के आधार पर होती है. ऐसे में 67 फीसदी की मांग मंजूर होने पर रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है. इसका सीधा फायदा केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है. हालांकि अभी यह केवल कर्मचारी संगठन की मांग है और अंतिम फैसला सरकार को करना है.

फैमिली पेंशन को 50 फीसदी करने की मांग

NC-JCM ने फैमिली पेंशन को भी बढ़ाने की मांग रखी है. संगठन चाहता है कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके परिवार को मिलने वाली फैमिली पेंशन को बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाए. इसका फायदा सरकारी कर्मचारियों के परिवार और आश्रितों को मिल सकता है. संगठन ने बढ़ी हुई फैमिली पेंशन की अवधि को भी 70 साल तक बढ़ाने की मांग की है. अगर सरकार इसे स्वीकार करती है तो पात्र परिवारों को लंबे समय तक अधिक पेंशन मिल सकती है.

65 साल की उम्र के बाद पेंशन बढ़ाने की मांग

NC-JCM ने उम्र बढ़ने के साथ पेंशन में अतिरिक्त बढ़ोतरी की भी मांग रखी है. संगठन चाहता है कि 65 साल की उम्र के बाद पेंशनर्स को उम्र आधारित पेंशन का लाभ दिया जाए. इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के साथ पेंशन की राशि में अतिरिक्त राहत दी जा सकती है. इस मांग का मकसद बढ़ती उम्र में पेंशनर्स की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है. खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बदलाव महत्वफूल हो सकता है.

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारी ध्यान दें; पति- पत्नी दोनों नहीं ले सकते HRA; सरकार ने साफ किया नियम

मौजूदा पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

NC-JCM ने केवल नए रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि मौजूदा पेंशनर्स के लिए भी पेंशन में बदलाव की मांग की है. संगठन चाहता है कि 8वें वेतन आयोग की पेंशन से जुड़ी सिफारिशों का लाभ मौजूदा पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी मिले. इसके लिए रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर अलग-अलग नियम नहीं होने चाहिए. अगर यह मांग स्वीकार होती है तो पुराने पेंशनर्स भी संशोधित पेंशन व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं.

पेंशन के एक हिस्से की बहाली में भी बदलाव की मांग

NC-JCM ने पेंशन के एक हिस्से को पहले से लेने की व्यवस्था को लेकर भी बदलाव की मांग की है. संगठन चाहता है कि इस हिस्से की राशि को 15 साल के बजाय 11 साल बाद बहाल किया जाए. वैकल्पिक रूप से 71 साल की उम्र में भी इसे बहाल करने का प्रस्ताव रखा गया है. इससे उन पेंशनर्स को फायदा हो सकता है जिन्होंने रिटायरमेंट के समय अपनी पेंशन का एक हिस्सा पहले ही ले लिया था. इससे उनकी पूरी पेंशन अपेक्षाकृत जल्दी बहाल हो सकती है.

8वां वेतन आयोग में अब आगे क्या होगा

8वें वेतन आयोग का कार्यकाल 18 महीने का है और इसकी शुरुआत 3 नवंबर 2025 को हुई थी. आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत की है. आने वाले महीनों में भी अलग-अलग शहरों में परामर्श जारी रहेंगे. इसके बाद आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करेगा. मौजूदा अनुमान के अनुसार आयोग मई या जून 2027 के आसपास अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप सकता है.